Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही-जौनपुर फोरलेन हाईवे से बदली तस्वीर:मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल बोले- 150 करोड़ का स्पोर्ट्स कॉलेज स्वीकृत कराया, 2027 में मिलेगा टिकट

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर की मड़ियाहूं विधानसभा से अपना दल (एस) के विधायक डॉ. आर.के. पटेल से खास बातचीत की गई। उन्होंने अपने चार साल के कामकाज को 10 में से 10 अंक देते हुए कहा कि क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव आया है। दैनिक भास्कर रिपोर्टर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू... सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब : मैं अपने कार्यकाल को 10 में से 10 अंक देता हूं। हमने क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए हैं। सवाल: आपके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या रही? जवाब: भदोही से जौनपुर के बीच बना NH-135A फोरलेन हाईवे सबसे बड़ी उपलब्धि है। पहले इस मार्ग पर यात्रा करने में करीब 3 घंटे लगते थे, लेकिन अब यह दूरी मात्र 45 मिनट में पूरी हो जाती है। खराब सड़क के कारण पहले लोग जौनपुर में शादी-विवाह करने से बचते थे, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल गई है। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जो आप पूरा नहीं करा पाए? जवाब: वाराणसी मंडल का एक स्पोर्ट्स कॉलेज हमारी विधानसभा के पाली क्षेत्र में स्वीकृत है। इसके लिए 150 करोड़ रुपये का बजट भी पास हो चुका है, लेकिन जमीन विवाद के चलते मामला कोर्ट में लंबित है। उम्मीद है कि एक-दो साल में यह काम शुरू हो जाएगा। सवाल: क्या इस बार आप फिर टिकट के दावेदार हैं? जवाब: मुझे 100 प्रतिशत विश्वास है कि पार्टी मुझे इस बार भी टिकट देगी। सवाल: 2027 के चुनाव में यूजीसी का कितना असर पड़ेगा? जवाब: यूजीसी का चुनाव पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। चुनाव विकास और जनता के मुद्दों पर लड़ा जाएगा। सवाल: एसआईआर को लेकर विपक्ष हमलावर है, इसका क्या असर पड़ेगा? जवाब: एसआईआर के माध्यम से फर्जी और डुप्लीकेट वोटरों को हटाया गया है, जो लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार कर रहे थे। यह सरकार की अच्छी पहल है। इससे मतदान प्रतिशत बढ़ेगा और हमें और मजबूती मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले 5 डॉक्टर समेत 6 अरेस्ट:60 लाख से एक करोड़ में करते थे डील, अफ्रीकन महिला का किया था ट्रांसप्लांट
    Next Article
    प्रतापगढ़ सड़क हदासे में 1 की मौत, 4 गंभीर घायल:बाघराय के पास दो बाइक की आमने-सामने भीड़त, वाहन क्षतिग्रस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment