Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही के हरियाव सिटी में 39 लाख से बनेगी सीसी:आधी कच्ची और खराब सड़क से मिलेगी आवागमन में राहत

    10 hours ago

    1

    0

    भदोही के वार्ड संख्या 11 हरियाव सिटी में 39 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। गुरुवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पति और सभासद डॉ. मो. अतहर अंसारी ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। हरियाव पहले ग्रामसभा का हिस्सा था, जिसे अब नगर में शामिल कर हरियाव सिटी के नाम से नया वार्ड बनाया गया है। पहले यहां सड़क, पानी और नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। नगर में शामिल होने के बाद से हरियाव का विकास हुआ है। जिस सीसी सड़क के निर्माण का शिलान्यास किया गया है, वह आधी कच्ची थी और आधे हिस्से में कई साल पहले बिछाई गई खड़ंजे की ईंटें उखड़ गई थीं। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। शिलान्यास के अवसर पर स्थानीय लोगों ने डॉ. मो. अतहर अंसारी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि यह सीसी सड़क राजमणि गौतम के मकान से विजय गौतम की मशीन तक बनाई जाएगी और इस पर 39 लाख रुपये की लागत आएगी। डॉ. अंसारी ने कहा कि सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए वार्ड की सभासद सत्ती रायबहादुर बिंद की मांग पर पालिकाध्यक्ष नरगिस अतहर ने इसके निर्माण का निर्णय लिया था। शासन से धनराशि जारी होने के बाद अब इसका शिलान्यास किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क का निर्माण शीघ्र ही गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कर वार्ड की जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में सभासद पति अखिलेश कन्नौजिया, रायबहादुर बिंद, अंसार सिद्दिकी, योगेश गौतम, राकेश गौतम, अनिल गौतम, कमलेश कुमार, सुरेंद्र गौतम, राजेंद्र गौतम, वीरेंद्र गौतम, राजमणि गौतम और महेंद्र गौतम सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में ऑपरेशन प्रहार’ में तीन तस्कर गिरफ्तार:10 लाख का गांजा बरामद, सिलीगुड़ी से खरीद कर एनसीआर में करते थे सप्लाई
    Next Article
    कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव- सोनल पाठक बनीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष:मंत्री पद पर 11 प्रत्याशी मैदान में, उपाध्यक्ष और मंत्री पदों की गिनती चल रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment