Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में ऑपरेशन प्रहार’ में तीन तस्कर गिरफ्तार:10 लाख का गांजा बरामद, सिलीगुड़ी से खरीद कर एनसीआर में करते थे सप्लाई

    12 hours ago

    1

    0

    मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत वेव सिटी पुलिस टीम और मेरठ की एएनटीएफ यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। चेकिंग अभियान के दौरान 57 किलो 400 ग्राम अवैध गांजे के साथ तीन तस्करों की गिरफ्तारी की है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बरामद गांजे की कीमत करीब दस लाख रुपये की आंकी गइ है। संयुक्त टीमों ने सप्लायरों को लालकुंआ स्थित राजकम्पाउण्ड के सामने से उठाया है। चेकिंग में पकड़ा लाखों का माल पुलिस के अनुसार, वेव सिटी थाना पुलिस और मेरठ की एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) की टीम ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान लालकुंआ क्षेत्र में राजकम्पाउण्ड के सामने तीन संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से कुल 57. 400 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। इतनी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ की बरामदगी से पुलिस अधिकारियों में भी सतर्कता बढ़ गई। दिल्ली और बिहार के रहने वाले हैं आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए सप्लायरों की पहचान अच्छन खान (49) गुलाम हैदर (50) और अमन हैदर (19) के रूप में हुई है। अच्छन खान दिल्ली के शालीमार बाग का निवासी बताया गया है, जबकि गुलाम हैदर और अमन हैदर बिहार के दरभंगा जिले के लालबाग क्षेत्र के रहने वाले हैं। सिलीगुड़ी से खरीदकर एनसीआर में करते थे सप्लाई पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि अच्छन खान और गुलाम हैदर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी क्षेत्र से अवैध गांजा खरीदते थे। इसके बाद तीनों मिलकर इस नशीले पदार्थ को गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचते थे। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के समय भी आरोपी इसी गांजे को लालकुंआ क्षेत्र में सप्लाई करने आए थे। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इनके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। वेव सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज तीनों अभियुक्तों के खिलाफ वेव सिटी थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास और संभावित गिरोह की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सख्ती जारी पुलिस के मुताबिक, ‘ऑपरेशन प्रहार’ का उद्देश्य एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करना है। लगातार चेकिंग और खुफिया सूचना के आधार पर की जा रही कार्रवाइयों से तस्करों पर शिकंजा कसता जा रहा है। इस बड़ी बरामदगी के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज है और पुलिस अन्य संभावित ठिकानों पर भी नजर बनाए हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पनियरा के निजी अस्पताल में विवाहिता की मौत:अस्पताल संचालक पर लापरवाही का आरोप; मायके-ससुराल पक्ष की महिलाएं भिड़ीं
    Next Article
    भदोही के हरियाव सिटी में 39 लाख से बनेगी सीसी:आधी कच्ची और खराब सड़क से मिलेगी आवागमन में राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment