Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही के दवा कारोबारी की महाराष्ट्र में मौत:हार्ट अटैक से गई जान, अहमदाबाद से लौट रहा था

    14 hours ago

    1

    0

    गोपीगंज के सिंहपुर निवासी एक युवक की महाराष्ट्र में व्यावसायिक कार्य के दौरान हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। यह घटना शुक्रवार को हुई, जब युवक अहमदाबाद से लौट रहा था। मृतक की पहचान रत्नेश पाण्डेय उर्फ नवल (35) पुत्र विनोद पाण्डेय के रूप में हुई है। रत्नेश महाराष्ट्र में दवा का कारोबार करते थे और अपने परिवार के साथ वहीं रहते थे। शुक्रवार को रत्नेश अपने चालक के साथ व्यावसायिक कार्य से अहमदाबाद गए थे। वहां से लौटते समय महाराष्ट्र के बिरार में उन्हें अचानक सीने में दर्द उठा। चालक उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। शनिवार को शव हवाई जहाज से बाबतपुर पहुंचा, जहां से परिजन शव को सिंहपुर स्थित अपने आवास ले आए। मृतक रत्नेश पाण्डेय अपने दो भाइयों में बड़े थे। उनके दो पुत्र हैं, सनय पाण्डेय (11 वर्ष) और अनय (6 वर्ष)। उनकी पत्नी अर्चना पाण्डेय हैं। इस दुखद घटना से सिंहपुर गांव में शोक की लहर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    व्यापारी अपहरण-फिरौती मामले में बाल अपराधी गिरफ्तार:55 हजार नकद, दस्तावेज और मोटरसाइकिल बरामद
    Next Article
    मथुरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत:कोसी हाईवे पर हुई घटना, शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment