Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    व्यापारी अपहरण-फिरौती मामले में बाल अपराधी गिरफ्तार:55 हजार नकद, दस्तावेज और मोटरसाइकिल बरामद

    16 hours ago

    1

    0

    अमेठी में एक व्यापारी के अपहरण और फिरौती मामले में शामिल एक बाल अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 55 हजार रुपये नकद, हाई स्कूल की मार्कशीट, आधार कार्ड, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस अब उसे बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी कर रही है। यह घटना बीते 13 फरवरी को हुई थी। मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के भीखीपुर गांव निवासी कबाड़ व्यवसायी रमन अग्रहरि का बदमाशों ने उनकी बोलेरो गाड़ी समेत अपहरण कर लिया था। बाद में परिजनों से 8 लाख रुपये की फिरौती लेकर उन्हें छोड़ा गया था। घटना के बाद पुलिस ने मामले में शामिल दो मुख्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अयोध्या पुलिस ने भी दो अन्य आरोपियों को पकड़ा था। अब गिरफ्तार किया गया बाल अपराधी घटना के दौरान अपराधियों की मदद कर रहा था। वह व्यापारी की हर गतिविधि पर नजर रख रहा था और उसकी जानकारी अपराधियों तक पहुंचा रहा था। बाल अपराधी के पास से पुलिस ने 55 हजार रुपये नकद, हाई स्कूल की मार्कशीट, आधार कार्ड, घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में तहसील दिवस में आत्मदाह की कोशिश:जमीन पैमाइश से परेशान किसान ने खुद पर डाला पेट्रोल, पुलिस ने बचाई जान
    Next Article
    भदोही के दवा कारोबारी की महाराष्ट्र में मौत:हार्ट अटैक से गई जान, अहमदाबाद से लौट रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment