Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी विवाहिता:पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी, अपने प्रेमी के साथ दो बार भागने पर रखने से किया इनकार

    4 hours ago

    2

    0

    भदोही में बुधवार को 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़कर विवाहिता ने 5 घंटे तक जमकर ड्रामा किया। इस दौरान अपने पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। लेकिन पति उसको अपने साथ रखने से इनकार करता रहा। विवाहिता की नौटंकी देखकर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर कोतवाल अपने पुलिस टीम के साथ पहुंचे और फायर ब्रिगेड को भी बुलाया। विवाहिता की जिद को देखते हुए पुलिस ने ससुराल वालों को भी मौके पर बुलाया। काफी देर तक चली मान मनौव्वल के बाद विवाहिता टावर से नीचे उतरी। इसके बाद पुलिस विवाहिता को लेकर थाने गई, जहां उसकी काउंसिल की जा रही है। दरअसल, विवाहिता दूसरी बार अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हुई थी। इस दौरान वह दिल्ली में रही और वहीं कोर्ट मैरिज किया। जब वह 3 महीने बाद अपने प्रेमी के घर भदोही लौटी तो वहां की हालात देखकर पुराने पति के पास लौटने की इच्छा जताई। वह अपने पति को फोन किया लेकिन उसने वापस रखने से इनकार कर दिया। पति का आरोप है कि वह दिसंबर में भी अपने प्रेमी के साथ घर से रुपए और जेवरात लेकर फरार हो गई थी। तब पुलिस ने उसको गुजरात से सकुशल बरामद किया था। उसके पास से जेवरात भी बरामद किया। पुलिस ने विवाहिता और ससुराल वालों को समझा बुझाकर सौंप दिया था। लेकिन विवाहिता दुबारा अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसके चलते समाज में बदनामी हो रही है। देखें 2 तस्वीरें… प्रेमी के घर पहुंचने पर पति को किया फोन यह पूरा मामला जिला मुख्यालय से 15 किसी दूरी पर स्थित औराई थाना क्षेत्र के जेठूपुर गांव का है। भमौरा पियरोपुर निवासी अजय कुमार प्रजापति की 5 साल पहले प्रयागराज के हंडिया तहसील अंतर्गत जैतपुर गांव निवासी सीमा प्रजापति के साथ हुई थी। अजय कुमार प्रजापति ने बताया कि सीमा की पिछले चार-पांच महीनों से सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) के जरिये जेठूपुर निवासी कमलेश से बातचीत चल रही थी। यह बातचीत प्रेम-प्रसंद में बदल गया। सीमा दिसंबर 2025 में घर से जेवरात और नकदी लेकर कमलेश के साथ चली गई थी। इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीमा को गुजरात के राजकोट से सकुशल बरामद किया था और जेवरात भी रिकवर कर लिए थे। इसके बाद सीमा को औराई लाया गया। यहां समाझाकर ससुराल वालों को सौंप दिया। दूसरी बार प्रेमी के साथ हुई फरार सीमा दूसरी बार भी कमलेश के साथ फरवरी 2026 में फरार हो गई। इस दौरान दिल्ली में उसके साथ कोर्ट मैरिज कर लिया। लेकिन जब वह कमलेश के घर पहुंची तो उसके हालात देखकर अपने पुराने पति के पास वापस लौटने का विचार किया। इसके लिए उसने अपने पति अजय को फोन किया। लेकिन अजय ने उसको वापस आने से मना कर दिया। इसके बाद सीमा अपने प्रेमी के गांव जेठूपुर में एक खेत में लगे 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर बुधवार की सुबह में करीब 5 बजे चढ़ गई। टावर पर महिला को चढ़ा देख ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर अपने पुलिस बल के साथ औराई कोतवाल अश्विनी कुमार त्रिपाठी पहुंचे और फायर ब्रिगेड टीम को भी बुलाया गया। पति और ससुराल वालों ने रखने से किया इनकार इस दौरान सीमा अपने पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही, लेकिन पति अजय उसे साथ रखने से इनकार कर दिया। मामला गंभीर होता देख कोतवाल अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने सास और ससुर को भी बुलाया। लेकिन वह भी अपने साथ रखने से इनकार दिया। किसी तरह सीमा को समझाकर कोतवाल अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने टॉवर से नीचे उतारा और उसको लेकर थाने पहुंचे। यहां उसके प्रेमी कमलेश को भी बुलाया है। वहीं, कोतवाल कोतवाल अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रेमी कमलेश को कहा गया है कि तुमने शादी की है तो सीमा को अपने पास समझाकर रखो वरना तुमको जेल और उसको नारी निकेतन भेज दिया जाएगा। -------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… उन्नाव में 6 की मौत, 3 महिलाओं के टुकड़े हुए:एक का सिर 4 फीट दूर जा गिरा; बच्चे का मुंडन कराने जा रहा था परिवार, योगी ने जताया शोक उन्नाव में 3 महिलाओं समेत 6 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। जबकि दो अन्य महिलाओं के शरीर दो टुकड़ों में बंट गए। ट्रक के नीचे दबने से 2 बच्चों सहित 5 लोग बुरी तरह से कुचल कर घायल हो गए। पूरी रिपोर्ट पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में भीषण गर्मी के बाद ओले गिरे:तेज हवां के साथ आंधी चली, संगम किनारे की झोपड़ियां उखड़ीं
    Next Article
    झपकी लगने पर बाइक से गिरी महिला की मौत:संभल में साप्ताहिक बाजार से लौटते समय हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment