Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में AAP का कलेक्ट्रेट पर धरना:मोदी-ट्रंप ट्रेड डील रद्द करने की मांग, राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा

    11 hours ago

    1

    0

    आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, जिसमें मोदी-ट्रंप ट्रेड डील को तत्काल रद्द करने और देश के किसानों व आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि अमेरिका के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई ट्रेड डील को लेकर देशभर में गहरी चिंता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस डील पर न तो संसद का विश्वास लिया गया और न ही देश की जनता का समर्थन। यादव ने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कुछ उद्यमी समूह, विशेषकर अडानी, के विरुद्ध जांच चल रही है। ऐसे समय में जब प्रमुख उद्योगपति अडानी को अमेरिका ने समन नोटिस जारी किया और इस प्रकरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सामने आया, तब मोदी-ट्रंप ट्रेड डील की संवेदनशीलता और प्राथमिकता पर सीधे सवाल उठते हैं। इस अवसर पर कमलेश गौतम, अरुण पासवान, कैलाश सरोज, सुरेश, शिवचंद मौर्य, रमाशंकर, वरुण यादव, हरिशंकर पाल, पंकज गौतम, विवेक गौड़, संतोष यादव, राज धर्मेंद्र और संदीप कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ, उत्तराखंड एसटीएफ ने नकल गिरोह के सदस्य पकड़े:कंप्यूटर हैकिंग के जरिए कराते थे नकल
    Next Article
    लखनऊ में डॉगी पर डाला तेजाब, हड्डी दिखने लगी:इसी हफ्ते पैदा हुए थे 6 पिल्ले, अब दूध के लिए विलख रहे; पशुप्रेमी करा रहे इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment