Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में डॉगी पर डाला तेजाब, हड्डी दिखने लगी:इसी हफ्ते पैदा हुए थे 6 पिल्ले, अब दूध के लिए विलख रहे; पशुप्रेमी करा रहे इलाज

    14 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 8 महीने बाद एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। किसी ने एक डॉगी के ऊपर तेजाब डाल दिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। डॉगी ने इसी हफ्ते गली में 6 पिल्लों को जन्म दिया था। अब उसकी हालत बेकार हो गई है। उसके पैर, जबड़े और सीने की हड्डी दिखने लगी है। छोटे-छोटे बच्चे दूध के लिए विलख रहे हैं। इससे पहले जून-2025 में किसी ने कई कुत्तों को बिरयानी में जहर मिलाकर खिला दिया था। ताजा घटना चौक इलाके की पुल वाली गली की है। यहां गुरुवार रात किसी ने डॉगी पर तेजाब डाल दिया। डॉगी का आधा शरीर बुरी तरह झुलस गया है। वह जबरदस्त दर्द में तड़प रही है।। सूचना पर पहुंचे पशुप्रेमी उसका इलाज करा रहे हैं। 3 तस्वीरें देखिए… चमड़ी पूरी तरह जली, हालत गंभीर घटना 13 फरवरी की रात की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक डॉग ने कुछ इसी हफ्ते छह पिल्लों को जन्म दिया था। देर रात अचानक डॉगी के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले तो देखा कि उसका शरीर बुरी तरह जला हुआ है। त्वचा जगह-जगह से गल चुकी थी और वह दर्द से तड़प रही थी। सूचना मिलने पर पशु प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने उसे प्राथमिक उपचार दिलाने की व्यवस्था की। फिलहाल, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। तेजाब के कारण गहरे जख्म हुए हैं और संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से अज्ञात आरोपी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करने की मांग की है। जून-2025 में कुत्तों को खिलाया था जहर इससे पहले जून-2025 में 10 कुत्तों को चिकन बिरयानी में जहर मिलाकर खिला दिया गया। 4 कुत्ते तड़प-तड़पकर मर गए थे। बाकी के 6 कुत्तों का NGO के डॉक्टरों ने इलाज किया। घटना राजाजीपुरम टैक्सी स्टैंड के पास हुई थी। 2 जून की रात 2-3 बजे के बीच कुत्तों को बिरयानी खिलाई गई। इलाके के लोगों ने मंगलवार की सुबह कुछ कुत्तों को तड़पते देखा। फिर NGO और पुलिस को सूचना दी। NGO के डॉक्टर तुरंत मौके पर पहुंचे। तालकटोरा पुलिस ने कुत्तों की बॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाई। स्थानीय लोग बोले- कुत्ते कूं-कूं करके तड़प रहे थे घटना स्थल के पास रहने वाले सौरभ ने बताया- किसी ने मीट में जहर मिलाकर कुत्तों को दिया। उसे खाने के बाद कुत्तों की हालत खराब हो गई। चार कुत्ते कूं-कूं करते हुए तड़पने लगे। वो ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। कुछ देर में तड़पते हुए शांत हो गए। उनकी मौत हो गई। बचे हुए कुत्ते तड़प रहे हैं। NGO वालों ने इन कुत्तों के इलाज में बहुत मदद की है। क्षेत्रीय लोगों में घटना को लेकर काफी गुस्सा है। सूचना पर तालकटोरा पुलिस पहुंची थी। लोगों ने पुलिस से ऐसा करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हम लोग चाहते हैं कि ऐसा करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में AAP का कलेक्ट्रेट पर धरना:मोदी-ट्रंप ट्रेड डील रद्द करने की मांग, राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    सुुल्तानपुर में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:वीर एकलव्य समाज सेवा संस्थान ने यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026 लागू करने की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment