Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ, उत्तराखंड एसटीएफ ने नकल गिरोह के सदस्य पकड़े:कंप्यूटर हैकिंग के जरिए कराते थे नकल

    9 hours ago

    1

    0

    मेरठ एसटीएफ और उत्तराखंड यूनिट ने मिलकर उत्तराखंड में नकल कराने वाले गैंग के 2 सक्रिय सदस्यों को अरेस्ट किया है। 4 फरवरी से एसएससी से संचालित एमटीएस प्रतियोगी परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को पकड़ा है। नकल कराने वाले गिरोह के इन दो सदस्यों में पहला नीतिकश कुमार पुत्र चंद्रभान है, जो सुरजीपुर पोस्ट भाटपाररानी देवरिया यूपी का रहने वाला है। दूसरे का नाम भास्कर नैथानी, पुत्र दिनेश चंद्र नैथानी है। जो उत्तराखंड के देहरादून के ही सरस्वतीपुरम का रहने वाला है। ये सामान बरामद आरोप है कि ये दोनों ही लोग एड्यूक्विटी कंपनी द्वारा कराई जा रही एसएससी एमटीएस की भर्ती परीक्षा के परीक्षा केंद्र महादेव डिजिटल जोन देहरादून में मास्टर कंप्यूटर लगाकर कंप्यूटर हैकिंग द्वारा नकल करा रहे थे। इनके पास से 4 मोबाइल, 2 लैपटॉप और इंटरनेट राउटर बरामद किए हैं। इनके द्वारा लॉन नेटवर्किंग से प्रॉक्सी सर्वर सेटअप द्वारा रिमोट एक्सेस द्वारा नकल कराया जा रहा था । आवश्क विधिक कारवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में शादी समारोह में युवक से मारपीट:बहन ने वीडियो बनाने से मना कर दिया था, भाई को पीटा
    Next Article
    भदोही में AAP का कलेक्ट्रेट पर धरना:मोदी-ट्रंप ट्रेड डील रद्द करने की मांग, राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment