Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में भगवान परशुराम जयंती मनाई गई:विधायक विपुल दुबे ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन किया

    20 hours ago

    2

    0

    ज्ञानपुर स्थित भगवान परशुराम चबूतरा पर आज भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। इस अवसर पर ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान गिरजा शंकर तिवारी ने विधायक विपुल दुबे को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, ज्ञानपुर विकास मंच के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विधायक विपुल दुबे ने इस अवसर पर कहा कि भगवान परशुराम हमेशा अन्याय के खिलाफ खड़े रहे। उन्होंने सभी से भगवान परशुराम के पदचिह्नों पर चलकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। विधायक ने यह भी कहा कि भगवान परशुराम सनातन धर्म के रक्षक और हम सभी के आराध्य हैं। इस मौके पर ब्रह्मजीत शुक्ला, गिरजा शंकर तिवारी उर्फ कल्लू, तेगा सिंह, रायपुर प्रधान दीपू शुक्ला, रामकपूरा प्रधान धनी, उपाध्यक्ष राजा तिवारी, शिवकुमार दुबे, रामेश्वर उपाध्याय, नानक जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में गैस लीक से शादी वाले घर में आग:दूल्हा सहित 5 लोग झुलसे, 20 अप्रैल को जानी है बारात
    Next Article
    वाराणसी में तापमान 43 डिग्री के पार:अप्रैल माह में 14 साल का रिकॉर्ड टूटा,वायु प्रदूषण भी बढ़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment