Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में चार गैंगस्टर गिरफ्तार:सामूहिक दुष्कर्म गिरोह का भंडाफोड़ किया

    2 hours ago

    2

    0

    पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के तहत, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर भदोही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में एक संगठित आपराधिक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में गैंग लीडर संतोष यादव (30 वर्ष), पुत्र शिवशंकर यादव, निवासी पुरेझम्मन, थाना गोपीगंज, जनपद भदोही शामिल है। यह गिरोह लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और सामूहिक बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त था। गैंग के अन्य सक्रिय सदस्यों में ऊषा देवी (50 वर्ष) पत्नी योगेन्द्र सिंह, निवासी घोसीपुरा, थाना नजीमाबाद, जनपद बिजनौर; आकाश गुप्ता (30 वर्ष) पुत्र सुनील गुप्ता, निवासी खाजमपुर माजरा, थाना रोहता, जनपद मेरठ; और रोहतास बाबरिया (30 वर्ष) पुत्र स्व० अर्जुन बाबरिया, निवासी माण्डा, थाना परागपुर, जनपद कोटपुतली, राजस्थान शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के भय और दहशत के कारण समाज का कोई भी व्यक्ति इनके विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने या गवाही देने का साहस नहीं जुटा पाता था। इन अभियुक्तों के विरुद्ध थाना ज्ञानपुर में गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 3(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने जनपद में अपराधों पर त्वरित कार्रवाई और गैंगस्टर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में, थाना ज्ञानपुर पुलिस ने आकाश गुप्ता को जनपद मेरठ से गिरफ्तार किया। विधिक कार्यवाही के बाद उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में बड़े मंगल पर दर्शन के लिए उमड़ी भीड़:श्रद्धालुओं ने हनुमानगढ़ी- रामलला के दर्शन किए, जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारे लगाए
    Next Article
    दिवंगत पुलिसकर्मी की पत्नी ने रिश्वत मांगने का आरोप लगाया:बोली- पेंशन के लिए ट्रेजरी लेखाकार ने 1 लाख रुपये मांगे, डीएम से की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment