Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिवंगत पुलिसकर्मी की पत्नी ने रिश्वत मांगने का आरोप लगाया:बोली- पेंशन के लिए ट्रेजरी लेखाकार ने 1 लाख रुपये मांगे, डीएम से की शिकायत

    2 hours ago

    2

    0

    हरदोई जिले में पेंशन बनवाने के नाम पर रिश्वत मांगने का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक दिवंगत पुलिसकर्मी की पत्नी ने ट्रेजरी में तैनात लेखाकार पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम रैसों निवासी फूलवासा ने बताया कि उनके पति स्वर्गीय श्रीराम, जो पुलिस विभाग में मुख्य आरक्षी पद से सेवानिवृत्त हुए थे, का निधन 28 दिसंबर 2025 को हो गया था। पति की मृत्यु के बाद उन्होंने अपनी पारिवारिक पेंशन बनवाने की प्रक्रिया शुरू की। फूलवासा के अनुसार, ब्लॉक सुरसा में तैनात एडीओ पंचायत मिथिलेश कुमार ने उन्हें ट्रेजरी में कार्यरत लेखाकार अंशुल कनौजिया से संपर्क कराया। पीड़िता का आरोप है कि लेखाकार अंशुल कनौजिया ने पेंशन बनवाने के एवज में उनसे एक लाख रुपये की मांग की। पेंशन प्रक्रिया अब तक आगे नहीं बढ़ी पीड़िता ने बताया कि 2 अप्रैल 2026 को जब वह कोषागार पहुंचीं, तो उन्हें स्पष्ट रूप से कहा गया कि बिना पैसे दिए पेंशन का कार्य संभव नहीं है। जब उन्होंने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो उन पर दबाव बनाया गया और उनके पीपीओ (पेंशन पेमेंट ऑर्डर) की प्रति भी अपने पास रख ली गई। फूलवासा का यह भी आरोप है कि बाद में उन्हें फोन पर भी धमकाया गया और कहा गया कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो उनकी पेंशन नहीं बनाई जाएगी। उन्होंने 9 अप्रैल 2026 को सभी आवश्यक दस्तावेज जमा कर दिए थे, लेकिन इसके बावजूद उनकी पेंशन प्रक्रिया अब तक आगे नहीं बढ़ी है। पीड़िता का आरोप है कि जानबूझकर उनकी पेंशन फाइल को रोका जा रहा है और लगातार टालमटोल की जा रही है। आर्थिक तंगी से जूझ रही फूलवासा ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री कार्यालय और पुलिस अधीक्षक हरदोई को भी भेजी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में चार गैंगस्टर गिरफ्तार:सामूहिक दुष्कर्म गिरोह का भंडाफोड़ किया
    Next Article
    किन्नरों के दो गुटों में बधाई को लेकर हंगामा, VIDEO:कार के बोनट पर खड़े होकर किया ड्रामा, बीच बाजार 1 घंटे चला विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment