Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में लेखपाल-कानूनगो पर जमीन जबरन नापने का आरोप:एसडीएम ने आरोपों को खारिज किया, बोले- यह ग्राम सभा की जमीन

    3 hours ago

    1

    0

    भदोही विकासखंड क्षेत्र के खरकपुर गांव के ग्रामीणों ने लेखपाल और कानूनगो पर अपनी आवासीय जमीन को जबरन नापने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। नीलम सरोज और पूनम सरोज के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वे सभी कई वर्षों से आराजी नंबर 298 पर निवास कर रहे हैं। उनका आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों के सहयोग से लेखपाल और कानूनगो इसी आराजी नंबर को नापकर जबरदस्ती पंचायत भवन का निर्माण करना चाहते हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा पूर्व में तहसील दिवस में आराजी नंबर 531 और 514 पर पंचायत भवन निर्माण के लिए आवेदन दिया गया था। इसके बावजूद, अब उनके आवासीय स्थल पर भवन बनाने का प्रस्ताव किया जा रहा है। उन्होंने लेखपाल, कानूनगो और भू-माफियाओं द्वारा परेशान किए जाने का आरोप भी लगाया। इस अवसर पर विमला देवी, पूनम देवी, सुमन देवी, ज्योति सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। इस संबंध में एसडीएम भदोही अरुण गिरी ने बताया कि ग्राम सभा की जमीन को कानूनगो और लेखपाल द्वारा पैमाइश कर पंचायत भवन के लिए चिन्हित किया गया था। एसडीएम गिरी ने आगे स्पष्ट किया कि चिन्हित होने के बाद गांव के कुछ लोगों द्वारा जमीन पर इधर-उधर कब्जा करने का प्रयास किया जाने लगा। उन्होंने यह भी बताया कि पैमाइश के समय ग्राम प्रधान मौके पर मौजूद नहीं थे। एसडीएम ने ग्रामीणों के बयानों को ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा करने के लिए 'अनर्गल बयानबाजी' बताया और कहा कि यह पूरी तरह गलत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि तहसील प्रशासन ने केवल ग्राम सभा की जमीन की पैमाइश कर उसे चिन्हित किया है, न कि किसी के निजी रकबे की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में दिव्यांगों ने प्रदर्शन कर दी चेतावनी:बिजली बिल माफी, आवास और आयुष्मान कार्ड की मांग पर सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    धौलाना में निर्माणाधीन जिला कारागार में करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी:पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment