Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में मुशायरा और कवि सम्मेलन आयोजित:शायर ताहिर फराज और रईस अंसारी को श्रद्धांजलि

    6 hours ago

    1

    0

    भदोही के चौरी बाजार स्थित महमूद अख्तर के कैंपस में मशहूर शायर ताहिर फराज और रईस अंसारी की याद में एक मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज शायर जावेद आसिम ने नात-ए-पाक पेश कर किया। इस मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में कई प्रसिद्ध शायरों और कवियों ने शिरकत की। इनमें हसनैन अंसारी, जावेद आसिम, अर्सलिन‌ फैजानी, सुहैल नदीमी, नौशाद भदोहवी, शाबान करीमी, प्रेम जोनपुरी, रईस अंसारी, शमशाद करीमी, जव्वाद जौनपुरी, शब्बीर जौनपुरी, फैजान वहीदी और कैसर जौनपुरी शामिल थे। सभी ने अपनी गीतों, गजलों और शेरों-शायरी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शायरों और कवियों की प्रस्तुतियों पर मौजूद लोग लगातार 'वाह-वाह' और 'बहुत खूब' कहकर उनकी सराहना करते रहे। जब तक मुशायरा और कवि सम्मेलन चला, श्रोता अपनी जगह से हिले नहीं और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता प्रदीप जायसवाल, संतोष यादव, टोनी मंसूरी और जितेंद्र बरनवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अन्य प्रमुख उपस्थित लोगों में अनीस अहमद, हाजी साबिर अली, डॉ. जाबिर अली, समीउल्ला सिद्दीकी, मुंशी रजा, महफूज आलम, जाहिद उमर, महमूद अख्तर, शादाब, अरशद कमाल, खालिद उमर, रोशन अंसारी, जिया मुसाहिद, हाफिज नुमान और डॉ. इमरान शामिल थे। मुशायरे की सदारत डॉ. अबरार अहमद ने की, जबकि निजामत रईस अंसारी ने संभाली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात पुलिस लाइन में 'परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम:बच्चों को तनावमुक्त परीक्षा के लिए दिए गए सफलता के सूत्र
    Next Article
    संजय सिंह बोले- ट्रेड डील किसानों के हित में नहीं:अमेरिकी सामान पर जीरो, भारतीय पर 18% टैक्स ये कौन सी डील?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment