Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात पुलिस लाइन में 'परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम:बच्चों को तनावमुक्त परीक्षा के लिए दिए गए सफलता के सूत्र

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में 15 फरवरी को पुलिस परिवार के बच्चों के लिए एक प्रेरणादायी 'परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम ने बच्चों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वामा सारथी की अध्यक्ष सुरभि पाण्डेय और उपाध्यक्ष नेहा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में किया गया। कार्यक्रम में रामराज यादव (मानद सूबेदार मेजर, सदस्य इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन) और पंकज सिंह (संस्थापक/शिक्षक, दक्षेश एकेडमी अकबरपुर) ने विशेष रूप से बच्चों को परीक्षा से पूर्व मानसिक रूप से सशक्त बनाने के गुर बताए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे पुलिस परिवार के बच्चों को परीक्षा के दौरान तनाव, दबाव और भय से मुक्त कर मानसिक रूप से मजबूत बनाना था। साथ ही उन्हें सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन, एकाग्रता और प्रभावी अध्ययन पद्धति अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। सत्र के दौरान बच्चों को तनाव प्रबंधन तकनीकें, समय प्रबंधन एवं अध्ययन योजना, एकाग्रता एवं फोकस बढ़ाने के तरीके, सकारात्मक सोच एवं आत्मविश्वास निर्माण, परीक्षा भय एवं दबाव से मुक्ति के उपाय, प्रभावी अध्ययन रणनीतियाँ और मानसिक संतुलन जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी और व्यावहारिक अभ्यास कराए गए। विशेषज्ञों ने बच्चों को समझाया कि परीक्षा कोई दबाव नहीं, बल्कि अपनी क्षमता को साबित करने का अवसर है। उन्होंने बताया कि सही योजना, नियमित अभ्यास और सकारात्मक दृष्टिकोण से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    174 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में होंगी परीक्षाएं:यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, परीक्षा केंद्रों में सिर्फ खुलेगा एक एंट्री गेट
    Next Article
    भदोही में मुशायरा और कवि सम्मेलन आयोजित:शायर ताहिर फराज और रईस अंसारी को श्रद्धांजलि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment