Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही पुलिस ने ठगी के 54,394 रुपये वापस कराए:2023 में दर्ज हुआ था साइबर ठगी का मामला, पर्सनल डिटेल्स किसी को न देने की अपील

    12 hours ago

    1

    0

    दुर्गागंज थाना की साइबर टीम ने वर्ष 2023 में हुई साइबर धोखाधड़ी में ठगी गई ₹54,394/- की पूरी रकम आवेदक के मूल खाते में वापस करा दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिमन्यु मांगलिक द्वारा चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई। आवेदक नूरुल, पुत्र अलीहसन, निवासी घाटमपुर, थाना दुर्गागंज, जनपद भदोही के साथ यह धोखाधड़ी हुई थी। साइबर अपराधियों ने उनसे एक अनजान एप्लीकेशन इंस्टॉल करवाकर ₹54,394/- ठग लिए थे। नूरुल ने वर्ष 2023 में NCRP पोर्टल के माध्यम से इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक दुर्गागंज श्री विजय कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में, मुख्य आरक्षी गोवर्धन कुशवाहा सहित थाना दुर्गागंज की साइबर टीम ने NCRP पोर्टल पर हर ट्रांजेक्शन की गहन छानबीन की। टीम ने धोखाधड़ी की पूरी श्रृंखला को ट्रैक किया, जिसके परिणामस्वरूप ठगी गई पूरी रकम ₹54,394/- पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस आ गई। पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक ने इस सफलता को साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान का परिणाम बताया। धनराशि वापस कराने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना दुर्गागंज विजय कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक रामलाल राय, मुख्य आरक्षी गोवर्धन कुशवाहा और आरक्षी बलराम यादव (साइबर हेल्प डेस्क, थाना दुर्गागंज भदोही) शामिल थे। भदोही पुलिस ने नागरिकों को साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए महत्वपूर्ण सलाह भी दी है। पुलिस ने कहा कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, अकाउंट नंबर, नेट बैंकिंग विवरण, पासवर्ड या ओटीपी साझा न करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल कार्रवाई करने की अपील की गई है। इसके लिए 24x7 साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने, नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सलाह दी गई है। भदोही पुलिस ने संदेश दिया, "हम आपके पैसे के साथ-साथ आपकी उम्मीद भी वापस लौटाते हैं! सुरक्षित रहें, सतर्क रहें।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में खेल मंत्री का विपक्ष पर हमला:बोले–AI समिट से दूरी, विकसित भारत से भी परहेज, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम जल्द युवाओं को समर्पित
    Next Article
    लखनऊ में पुष्प प्रदर्शनी और चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ:मेयर ने किया उद्घाटन, 24 वर्गों में 262 श्रेणियों की प्रतियोगिता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment