Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्हैया के परिवार को मिली 2 लाख रुपये की मदद:CM राहत कोष से दी गई धनराशि, पीएम आवास भी मिला

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) के ठेकेदार की ओर से बनाए गए अधूरे ट्रंच में गिरने जान गंवाने वाले 12 साल के कन्हैया के परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की गई है। यह धनराशि CM राहत कोष से दी गई है। पिपराइच के विधायक महेंद्रपाल सिंह, GDA सचिव पुष्पराज सिंह एवं एसडीएम सदर दीपक गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर कन्हैया के दिव्यांग पिता श्याम सुंदर को चेक प्रदान किया। एक दिन पहले ही बैंक में उनका खाता सही कराया गया था। श्याम सुंदर को परिवार सहित रहने के लिए मानबेला स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना में फ्लैट भी दिया गया है। इसके साथ ही परिवार की ओर से कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया गया है। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने के साथ ही GDA व नगर निगम की टीमों ने खुले नालों पर स्लैब डालने का काम जारी रखा। जानिए क्या है मामला मुड़िला उर्फ मुंडेरा निवासी श्याम सुंदर चौरसिया का बेटा कन्हैया बुधवार को मानबेला मार्ग पर साइकिल चला रहा था, जहां नाले में गिरने से उसकी मौत हो गई थी। आरोप है कि गिरते समय नाले में निकला सरिया उसके पेट में घुस गया था जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया था। घटना में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर तकनीकी सुपरवाइजर और क्षेत्र के जेई को निलंबित करने की कार्रवाई हो चुकी है। साथ ही कमिश्नर अनिल ढींगरा ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनाई है, जिसमें एडीएम सिटी अंजनी सिंह और पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता शामिल हैं। जीडीए उपाध्यक्ष भी मामले की आंतरिक जांच करा रहे हैं। शनिवार की दोपहर पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह, जीडीए सचिव पुष्पराज सिंह और एसडीएम सदर दीपक गुप्ता पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें ढाढ़स बंधाने के साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से जारी दो लाख रुपये का चेक और पीएम आवास का आवंटन पत्र सौंपा। इसके पूर्व गुरुवार को भी जीडीए के अधिकारियों ने परिवार से मुलाकात के दौरान आर्थिक सहायता दी थी। वहीं कमिश्नर अनिल ढींगरा और जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा, कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीसरा सुपर-8 मुकाबला आज IND vs SA:दोनों टीमें पिछले बार की फाइनलिस्ट, भारतीय प्लेइंग-इलेवन में बदलाव संभव
    Next Article
    पूर्व सरपंच बोले- मासूम शर्मा बटेऊ का नखरा छोड़े:पंचायत में आने पर ही समझौता होगा; हरियाणवी सिंगर के भाई ने माफी मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment