Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही सांसद ने रेल मंत्री से मुलाकात की:ट्रेनों के ठहराव, ओवरब्रिज-अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर सौंपा पत्र

    15 hours ago

    1

    0

    भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद ने नई दिल्ली में रेल मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भदोही और जंघई रेलवे स्टेशनों पर कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की। साथ ही, विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर ओवरब्रिज और अंडरपास के निर्माण की भी अपील की। भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद ने इस संबंध में रेल मंत्री को एक पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि भदोही क्षेत्र कालीन कारोबार के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां लाखों बुनकर, व्यापारी, निर्यातक और विभिन्न देशों के आयातक आते हैं। सांसद ने कहा कि भदोही में कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव नहीं होता है, जिससे यात्रियों को दिल्ली और अन्य स्थानों के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए वाराणसी या अन्य जगहों पर जाना पड़ता है। उन्होंने भदोही रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, नई दिल्ली एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल वीकली एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनस जनसाधारण एक्सप्रेस, कोलकाता वीकली एक्सप्रेस, गांधीनगर कैपिटल वीकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, वाराणसी दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस और एसएमबीडी कटरा स्पेशल ट्रेन के ठहराव की मांग की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने जंघई रेलवे स्टेशन पर अर्चना एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, काशी महाकाल सुपर एक्सप्रेस और जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की भी मांग की। सांसद ने गोपीगंज की ककराही मंडी समिति के पास रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज, माधोसिंह रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज, भीटी रेलवे स्टेशन के पास टेला रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज और अतरौरा हाल्ट के पूरब में खरगापुर में अंडरपास के शीघ्र निर्माण की भी मांग की। डॉ. विनोद बिंद ने बताया कि ये रेलवे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याएं थीं, जिनके समाधान के लिए उन्होंने रेल मंत्री से मुलाकात की है। रेल मंत्री ने इन मामलों का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में बारातियों की कार पेड़ से टकराई:दो युवकों की मौत, 6 गंभीर घायल; एक्सयूवी के परखच्चे उड़े
    Next Article
    लखनऊ में गैस की किल्लत, कोयले की बढ़ी मांग:चटोरी गली में 60 फीसदी दुकानें बंद, 5000 लोग प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment