Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर बोले सैंटनर:नई गेंद से उन्हें खेलना मुश्किल, 22 अक्टूबर को पहला टी-20 मैच

    55 minutes ago

    1

    0

    न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर कहा है कि भुवी नई गेंद से उनकी टीम के लिए चुनौती साबित हो सकते हैं। सैंटनर ने टी-20 मैच से पहले कहा- ‘अगर विकेट में थोड़ी भी मदद हुई, तो वह उसका फायदा उठा लेते हैं। भारत की कुछ सपाट पिचों पर भी उन्होंने गेंद को सीम और स्विंग कराया है।’ पहला मैच 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। भुवनेश्वर करीब 4 साल बाद भारतीय T20I टीम में लौटे हैं। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें टी-20 मैच के लिए प्लेइंग-11 में चुना था। हालांकि, वे बारिश के कारण गेंदबाजी नहीं कर सके। भारतीय पिचों पर तंज किया, कहा- ऐसे में कौन गेंदबाज बनना चाहेगा न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने कहा कि भुवनेश्वर यहां की परिस्थितियों का आनंद लेंगे। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि भुवी को न्यूजीलैंड की परिस्थितियां पसंद आएंगी।’ उन्होंने कहा, ‘भारत में इन दिनों गेंदबाज के लिए हालात काफी चुनौतीपूर्ण हैं। हमने हाल की सीरीज में 250 रन का लक्ष्य भी हासिल होते देखा है।’ सैंटनर ने कहा, ‘ऐसे में कौन गेंदबाज बनना चाहेगा? लेकिन भुवनेश्वर को यहां की परिस्थितियां थोड़ी ज्यादा पसंद आ सकती हैं।’ वैभव के लिए भी प्लान बनाया है- सैंटनर वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए खेलते हैं, तो उन्हें रोकना मुश्किल होगा। सैंटनर ने कहा कि सूर्यवंशी के लिए न्यूजीलैंड ने कुछ योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने कहा कि टीम ने उनकी बैटर्स को समझने के लिए रिसर्च की है। सैंटनर ने कहा, ‘उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली सीरीज नहीं खेली थी। लेकिन हम जानते हैं कि IPL में वह कितने अच्छे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हम यह भी जानते हैं कि अभिषेक जैसे दूसरे खिलाड़ी बहुत अच्छा कर रहे हैं। सूर्यवंशी का भारत के लिए बड़ा योगदान होगा, चाहे इस सीरीज में हो या नहीं, लेकिन भविष्य में जरूर होगा।’ पिच और मौसम पर निर्भर रहेगा खेल सैंटनर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सीरीज में गेंदबाजों का दबदबा रहेगा। उन्होंने कहा, ‘मुझे भी ऐसी उम्मीद है। शायद पहला मैच ऐसा हो सकता है, लेकिन हालात तेजी से बदल सकते हैं।’ उन्होंने बताया कि मुकाबला मौसम पर काफी निर्भर करेगा। दूसरे मैच में उसी पिच का इस्तेमाल होगा, जिस पर पहला मैच खेला जाएगा। इसलिए वह पिच थोड़ी सपाट हो सकती है। सैंटनर ने कहा, ‘अगर गेंद सीम करती है, तो हमें उसी के अनुसार खेलना होगा। अगर पिच सपाट रहती है, तो उसके अनुसार खेलना होगा।’ पिछली सीरीज में भारत से 4-1 से हारा था न्यूजीलैंड पांच मैचों की T20I सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की ODI सीरीज होगी। इसके बाद दोनों टीमें दो टेस्ट मैच खेलेंगी। सैंटनर ने कहा, ‘विश्व कप से पहले हुई सीरीज में भारत ने हमें 4-1 से हराया था। इसलिए हम जानते हैं कि भारत एक शानदार टीम है और लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।’ --------------------------------------------- भारत के न्यूजीलैंड दौरे की यह खबर भी पढ़िए… भारतीय कप्तान बोले- वैभव को अभी प्लेइंग-11 में जगह नहीं, ड्रेसिंग रूम में खुश रहें भारतीय टी-20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बुधवार को क्राइस्टचर्च में कहा- ‘वैभव सूर्यवंशी अभी सीधे टीम में आ सकते हैं, ऐसा नहीं है। हमारे ओपनर लगातार रन बना रहे हैं और उन्होंने वर्ल्ड कप जीता है।’ पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    न्यूजीलैंड से जीत को कभी तरसता था भारत:पहली जीत में 10 साल लगे; अब लगातार छठी टी-20 सीरीज जीतने का मौका
    Next Article
    रणजी ट्रॉफी- जलज सक्सेना के 5 विकेट से केरल जीता:ओडिशा को पारी और 37 रन से हराया, मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाबाद 139 रन

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment