Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भुवनेश्वर कुमार ने IIMT मेरठ टी-20 लीग का उद्घाटन किया:शुभम स्मैशर्स और क्रिक गिरी चैंप्स के बीच खेला गया पहला मैच

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ में आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग का रविवार शाम को शुभारंभ हुआ। भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर लीग का उद्घाटन किया। भुवनेश्वर कुमार के आगमन पर दर्शकों ने उनका स्वागत किया। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहनजी गुप्ता और आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. मयंक अग्रवाल ने उनका अभिनंदन किया। उद्घाटन मैच शुभम स्मैशर्स और क्रिक गिरी चैंप्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर शुभम स्मैशर्स के कप्तान प्रियम गर्ग ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। टॉस के बाद, भुवनेश्वर कुमार लीग के पदाधिकारियों, आठों टीमों के कप्तानों और टीम मालिकों के साथ आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग की ट्रॉफी लेकर मैदान पर पहुंचे। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। भुवनेश्वर कुमार ने आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा प्रतिभाओं को सामने आने और बड़े मैचों का अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलता है। मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर संजय रस्तोगी, लीग सचिव सुरेंद्र चौहान, आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर उदित गौड़ और मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा ने भुवनेश्वर कुमार का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन में आईआईएमटी विश्वविद्यालय के निदेशक प्रशासन डॉ. संदीप कुमार, डीन वीरेंद्र सिंह पटियाल और डीन लखविंदर सिंह का विशेष सहयोग रहा। आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी में शुभम स्मैशर्स और क्रिक गिरी चैंप्स के बीच लीग का पहला मैच फ्लडलाइट में खेला गया। दूधिया रोशनी में हुए इस मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक, जिनमें लड़कियां भी शामिल थीं, मैदान पर मौजूद रहे। बल्लेबाजों द्वारा लगाए गए चौके-छक्कों पर दर्शकों ने उत्साह दिखाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में रिंग रोड फेज दो पर दर्दनाक हादसा:गिट्टियों पर फिसली बाइक, गिरते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने युवक को कुचला, मौत
    Next Article
    कैलाश प्रकाश स्टेडियम में जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता:ज्ञान स्पोर्ट्स अकादमी और बाबा विश्व पब्लिक स्कूल बने चैंपियन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment