Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में रिंग रोड फेज दो पर दर्दनाक हादसा:गिट्टियों पर फिसली बाइक, गिरते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने युवक को कुचला, मौत

    4 hours ago

    1

    0

    वाराणसी जनपद के लोहता थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिंग रोड फेज-2 पर रविवार देर शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। राजातालाब से हरहुआ की ओर जा रहे युवक की बाइक सड़क पर फैली गिट्टियों के कारण फिसल गई थी, जिसके बाद पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के मोबाइल पर आई कॉल के जरिए परिजनों से संपर्क किया। परिजनों के पहुंचने और शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं ट्रक की तलाश की जा रही है। जानकारी अनुसार, मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बहेड़वा गांव निवासी प्रदीप नारायण (25) पुत्र वंश नारायण रविवार शाम अपनी बाइक से हरहुआ की तरफ जा रहा था। खेवसीपुर गांव के समीप रिंग रोड पर मरम्मत कार्य के चलते रूट डायवर्जन किया गया था, जहां मोड़ पर गिट्टियां बिखरी हुई थीं। फिसलते ही ट्रक की चपेट में आया युवक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टर्न लेते समय गिट्टियों पर टायर फिसलने से प्रदीप सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक का पहिया उसे कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के भाई विनोद नारायण ने बताया कि प्रदीप चार भाइयों में सबसे छोटा था और मजदूरी करता था। उसने हाल ही में एक पुरानी बाइक खरीदी थी। घर में इन दिनों उसकी शादी की चर्चा चल रही थी। यह भी बताया कि करीब डेढ़ साल पहले भी रिंग रोड पर ही प्रदीप हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसके बाद इलाज में काफी रुपए खर्च हुए तब जाकर उसकी जान बची थी। वहीं इस बारे में लोहता थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजबहादुर मौर्य ने बताया कि युवक के शव को कब्‍जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में जीएसटी चोरी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार:फर्जी फर्मों से 1.74 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी
    Next Article
    भुवनेश्वर कुमार ने IIMT मेरठ टी-20 लीग का उद्घाटन किया:शुभम स्मैशर्स और क्रिक गिरी चैंप्स के बीच खेला गया पहला मैच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment