Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bhilai Steel Plant कबाड़ चोरी मामले में निजी कंपनी के MD समेत 2 अधिकारी गिरफ्तार

    2 hours from now

    2

    0

    छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से लोहे का कबाड़ कथित तौर पर चोरी करने और उसे गैर-कानूनी तरीके से बेचने के मामले में एक निजी स्टील कंपनी के दो वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है।अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार गर्ग (60) और कंपनी के निदेशक संदीप कुमार सिंह (39) के रूप में हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) के भिलाई इस्पात संयंत्र से कबाड़ की कथित चोरी और बाद में उसे रसमड़ा इलाके में स्थित रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड की औद्योगिक इकाई में खपाने की जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर दोनों अधिकारियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि यह मामला 26 मई को पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अकलोरडीही खदान पारा इलाके में एके ट्रेडर्स के परिसर से बड़ी मात्रा में लोहे का कबाड़ बरामद होने से जुड़ा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने पहले 19 लोगों को गिरफ्तार किया था।आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों से पता चला कि बीएसपी से कथित तौर पर चोरी किया गया कबाड़ रसमड़ा स्थित रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड की इकाई में खपाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस्पात संयंत्र के अंदर और बाहर काम करने वाला एक कथित संगठित गिरोह पिछले चार-पांच महीने से संयंत्र से लोहे का कबाड़ चोरी कर रहा था। अधिकारियों ने बताया कि 26 मई को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने भिलाई के हथखोज इलाके में एके ट्रेडर्स के परिसर पर छापा मारा था, जहां से ट्रकों और भारी वाहनों में लदी लोहे की प्लेटें, बीम कटिंग सहित अन्य कबाड़ बरामद किया गया था।अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए कबाड़, वाहनों और मशीनरी की कुल कीमत करीब 3.22 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसमें लगभग 90 लाख रुपये का लोहे का कबाड़ शामिल है। उन्होंने बताया कि गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। दुर्ग के वैशाली नगर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रिकेश सेन ने भी बीएसपी से लोहा और कबाड़ चोरी का मुद्दा उठाया है और मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।सेन ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसियों को पत्र लिखकर चोरी में शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हों। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPI Payment पर MDR Charge का विरोध, Ghaziabad के Traders ने लगाए 'No UPI' के पोस्टर
    Next Article
    Kerala: पट्टिका पर नहीं लिखवाया नाम, Congress MLA ने पूर्व LDF विधायक से कराया पुल का उद्घाटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment