Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU की पूर्व खिलाड़ी का बनाया कपड़ा बदलते समय वीडियो:कोर्ट में शिकायत, सुरक्षाधिकारी को नोटिस, 8 जुलाई को अगली सुनवाई

    6 hours ago

    2

    0

    काशी हिंदू विश्वविद्यालय की एक पूर्व खिलाड़ी ने यौन उत्पीड़न, मारपीट, और कपड़े बदलते समय वीडियो बनाने के मामले में कोर्ट में शिकायत की है। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम कोर्ट) ने एक सुरक्षा अधिकारी को नोटिस भेजते हुए अगली सुनवाई की तारीख 8 जुलाई को तय की है। इस शिकायत में प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षा अधिकारी, 4 महिला सुरक्षाकर्मी सहित 7 लोगों का नाम है। खिलाड़ी के अनुसार मामला साल 2023 का है जब वह खिलाड़ी थी। उस समय लंका थाने में शिकायत की थी पर कोई सुनवाई नहीं हुई। बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर संदीप पोखरिया के अनुसार मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। साल 2023 में बनाया वीडियो पूर्व खिलाड़ी ने आरोप लगाया है कि - 13 जून 2023 को उन्हें 12 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया और दो महिलाओं ने उनके साथ मारपीट की धमकी दी। 2023 में ही कपड़े बदलते समय वीडियो बनाने और यौन उत्पीड़न की बात भी पूर्व खिलाड़ी ने अपने प्रार्थना पत्र में कोर्ट को बताई है। मोबाइल फोन फेक कर तोड़ दिया कोर्ट में दायर याचिका में पूर्व खिलाड़ी ने यह भी आरोप लगाया कि 9 सितंबर 2025 को प्रॉक्टोरियल बोर्ड कार्यालय में आरोपियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की। वर्दी में मौजूद एक आरोपी ने उन्हें जबरन पकड़ने की कोशिश की और मारपीट के दौरान उनका मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया। पुलिस ने नहीं दिया साथ तो पहुंची कोर्ट पूर्व खिलाड़ी ने कोर्ट को बताया कि लंका थाने में शिकायत दर्ज कराने और 24 जून 2026 को पुलिस आयुक्त को रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भेजने सहित विभिन्न प्रशासनिक माध्यमों से न्याय पाने का प्रयास किया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में सनातन पाण्डेय बाले- ब्राह्मण सत्ता के लोभी नहीं:सपा सांसद ने कहा- पूर्व से पश्चिम तक एकजुट ब्राह्मण समाज
    Next Article
    चंडीगढ़ में इमारत ढहने से दो पाटर्नर की मौत:15 दिन पहले ही किराए पर ली, रेनोवेशन का काम चल रहा था, मेरठ के थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment