Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में सनातन पाण्डेय बाले- ब्राह्मण सत्ता के लोभी नहीं:सपा सांसद ने कहा- पूर्व से पश्चिम तक एकजुट ब्राह्मण समाज

    20 hours ago

    2

    0

    समाजवादी विचारक व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. जनेश्वर मिश्र उर्फ छोटे लोहिया की जयंती पर आगामी 5 अगस्त को लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में प्रदेश भर से समाजवादी जुटने वाले हैं। शनिवार को प्रयागराज पहुंचे बलिया सांसद सनातन पाण्डेय ने जानकारी देते हुए कहा कि जयंती का उद्देश्य लोकतंत्र और संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय तथा आपसी सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि विविध भाषा, संस्कृति और जीवनशैली वाले भारत का विकास केवल समाजवादी विचारधारा पर चलकर ही संभव है। वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य का जिक्र करते हुए कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के नाम पर देश में विभाजन फैलाने वाले और धार्मिक-नदीकरण मुद्दों पर राजनीति करने वाले सक्रिय हैं, लेकिन ऐसे तानाशाही रुझानों को प्रबुद्ध समाज और विचारकों ने हमेशा चुनौती दी है। समाजवादी पार्टी के सांसद ने ब्राह्मण समाज को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर कहा कि उत्तर प्रदेश में पूरब से लेकर पश्चिम तक ब्राह्मण समाज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुशासन के खिलाफ पूरी तरह एकजुट हो चुका है और इस बार सपा की सरकार बनाने के लिए तैयार है। ​सपा नेता ने ब्राह्मणों के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि ब्राह्मण कभी सत्ता का लोभी नहीं रहा, बल्कि हमेशा राजाओं को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने का काम करता रहा है। आज जब देश का संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था खतरे में है, तब ब्राह्मण समाज खुद आगे आकर इसकी अगुवाई कर रहा है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कई लोग ब्राह्मणों को गाली दे-देकर सत्ता तक पहुंचे हैं, लेकिन यह इस समाज की ताकत और सहनशीलता है कि वे प्रतिकार करने के बजाय आशीर्वाद देते हैं। मुलायम सिंह यादव ने भगवान परशुराम की जयंती पर छुट्टी घोषित की, तो अखिलेश यादव ने एशिया का सबसे बड़ा 'जनेश्वर मिश्र पार्क' बनवाया। आज भी नेता प्रतिपक्ष जैसा महत्वपूर्ण पद माता प्रसाद पांडेय के रूप में एक ब्राह्मण नेता के पास ही है। ​आगामी चुनाव में टिकट वितरण को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी सिर्फ लड़ाकू होने के आधार पर नहीं, बल्कि 'जीतने वाले प्रत्याशी' को टिकट देगी जो भाजपा के हर तंत्र का जवाब दे सके। राम मंदिर चंदा विवाद और कारसेवक गोलीकांड पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि जनता चंदा बटोरने वालों की सच्चाई जान चुकी है और गोलीकांड की घटना को सपा के खिलाफ केवल प्रचारित किया गया था। बैठक का संचालन आसुतोष तिवारी ने किया जबकि अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन ने की। बैठक में प्रमुख वक्ताओं में एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, विधायक संदीप पटेल, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, यमुनापार अध्यक्ष पप्पूलाल निषाद, रवेन्द्र मिश्रा उर्फ रवि, पूर्व मंत्री मीना तिवारी, चंद्र शेखर तिवारी, मनोज पाण्डेय सहित अनेक नेता शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्टेशन पर टोंटियां तोड़कर नहाने लगे 4 युवक:शाहजहांपुर में वीडियो वायरल, आरपीएफ ने स्टेशन से निकाला
    Next Article
    BHU की पूर्व खिलाड़ी का बनाया कपड़ा बदलते समय वीडियो:कोर्ट में शिकायत, सुरक्षाधिकारी को नोटिस, 8 जुलाई को अगली सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment