Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM 13-14 मार्च को असम दौरे पर रहेंगे:राज्य में 48,000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे; 3 नई ट्रेनों की शुरुआत करेंगे

    2 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को असम के दौरे पर रहेंगे। पीएम कोकराझार, गुवाहाटी और सिलचर में 47,800 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम यहां से नॉर्थ ईस्ट के लिए 3 नई ट्रेनों की शुरुआत भी करेंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक पीएम 13 मार्च को दोपहर करीब 1:30 बजे कोकराझार में 4,570 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स शुरू करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे गुवाहाटी में करीब 19,680 करोड़ रुपए के कई प्रोजेक्ट्स देश को समर्पित करेंगे। 14 मार्च को सुबह करीब 10:45 बजे प्रधानमंत्री सिलचर में भूमि पूजन करेंगे और करीब 23,550 करोड़ रुपए के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स देश को समर्पित करेंगे। पीएम ने X पर लिखा- राज्य की NDA सरकार तारीफ के काबिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में चाय किसानों को पट्टा वितरण को लेकर लिखा कि ये न्याय और सम्मान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम। मैं इसके लिए असम में NDA सरकार की तारीफ करता हूं। हमें चाय बागान परिवारों की मेहनत पर गर्व है और हम हमेशा उनकी भलाई के लिए काम करेंगे। हाइड्रो प्रोजेक्ट के उद्घाटन से क्षेत्र के लोगों को फायदा पीएम के असम के दीमा हसाओ और वेस्ट कार्बी आंगलोंग जिलों में मौजूद कोपिली हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट देश को समर्पित करेंगे। 2,300 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से बना यह प्रोजेक्ट क्लीन एनर्जी जेनरेशन को बढ़ाएगा, इलाके में ग्रिड स्टेबिलिटी में सुधार करेगा और घरों, किसानों और इंडस्ट्रीज़ को भरोसेमंद बिजली सप्लाई पक्का करेगा। प्रधानमंत्री ऑयल इंडिया लिमिटेड की नुमालीगढ़-सिलीगुड़ी प्रोडक्ट पाइपलाइन (NSPL) का कैपेसिटी बढ़ाने का प्रोजेक्ट देश को समर्पित करेंगे। यह प्रोजेक्ट और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स को निकालने में मदद करके नुमालीगढ़ रिफाइनरी को 3 MMTPA से 9 MMTPA तक बढ़ाने में मदद करेगा। प्रधानमंत्री इसके साथ ही रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इसमें लगभग 420 करोड़ रुपए की लागत से बनी रंगिया-मुरकोंगसेलेक रेल लाइन इलेक्ट्रिफिकेशन (558 km) और लगभग 1,180 करोड़ रुपये की लागत से बनी चपरमुख-डिब्रूगढ़ रेल लाइन इलेक्ट्रिफिकेशन (571 km) शामिल हैं। इसी के साथ लगभग 650 करोड़ रुपए की लागत से बनी बदरपुर-सिलचर और बदरपुर-चुराईबाड़ी रेल लाइन भी शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी, आज भी चेतावनी:उत्तराखंड के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना; राजस्थान में तापमान 40 पार
    Next Article
    हिमाचल के टूरिज्म पर मिडिल ईस्ट में तनाव का इम्पैक्ट:होटलों में 50% एडवांस बुकिंग कैंसिल, LPG की किल्लत; होटेलियर ने आग के चूल्हे निकाले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment