Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में गन्ना समिति चेयरमैन पर हमला:जमीन दिलाने के नाम पर 28 लाख की ठगी; पिता-पुत्र समेत 3 पर FIR

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में गन्ना समिति के चेयरमैन कुणाल चौधरी से जमीन दिलाने के नाम पर 28 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में चेयरमैन ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में कुणाल चौधरी ने बताया कि श्यामपुर निवासी बलजीत सिंह ने उन्हें जमीन दिलाने का आश्वासन दिया था। इस भरोसे पर उन्होंने बलजीत सिंह को अलग-अलग समय पर कुल 28 लाख रुपये दिए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी न तो जमीन दिलाई गई और न ही पैसे वापस किए गए। चेयरमैन चौधरी का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगे। बार-बार पैसे मांगने पर बलजीत सिंह और उसके बेटों ने उन पर हमला कर दिया। हालांकि, इस हमले में वह बाल-बाल बच गए। इस घटना के बाद कुणाल चौधरी ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर श्यामपुर निवासी बलजीत सिंह और उसके दो बेटों, विमल तथा बादल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि यह मामला जमीन के लेन-देन से जुड़ा है। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेस्टोरेंट के बाहर लगी नोटिस- 'लिमिटेड आइटम ऑर्डर करें कस्टमर्स':गोरखपुर में सिलेंडर की किल्लत से दुकानें बंद, होटल में प्री-बुकिंग ने बढ़ाई चिंता
    Next Article
    450 मस्जिदों में आज अलविदा जुमा की नमाज, पुलिस अलर्ट:1300 से ज्यादा पुलिसकर्मी रहेंगे मुस्तैद, संवेदनशील स्थानों का जिम्मा RAF-RRF पर, ड्रोन से निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment