Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU में ABVP और प्राक्टोरियल बोर्ड में बीच धक्का मुक्की:हस्ताक्षर अभियान रोकने पहुंचे थे सुरक्षाकर्मी, छात्र बोले- कुलपति करें कार्रवाई

    4 hours ago

    2

    0

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की काशी हिंदू विश्वविद्यालय इकाई द्वारा आज विश्वविद्यालय परिसर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने छात्रों से धक्का-मुक्की की जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। छात्र कार्यकर्ताओं के अनुसार, प्रॉक्टोरियल टीम द्वारा अभियान को रोकने का प्रयास किया गया, इसी दौरान कहासुनी बढ़कर धक्का-मुक्की तक पहुंच गई, जिससे परिसर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। काशी कला कुंभ पोस्टर का हुआ विमोचन इस अवसर पर राष्ट्रीय कला मंच के तत्वावधान में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम “काशी कला कुंभ” के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम भारतीय कला एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और प्रसार के उद्देश्य से आयोजित किया जाएगा। कुलपति से कारवाई की उठाई मांग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि हम लोगों का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था लेकिन प्राक्टोरियल बोर्ड द्वारा पहले तो हमारे हस्ताक्षर अभियान को रोकने का प्रयास किया गया। उसके बाद जहां पर हमने पोस्ट लगाया था उसको वहां से हटाया गया। उन्होंने कहा हम कुलपति से मांग करते हैं कि वह इस मामले में शामिल लोगों पर कारवाई करे। इकाई उपाध्यक्ष अनुष्का तिवारी ने इसे सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक बताया, जबकि इकाई मंत्री अनुराग तिवारी ने “काशी कला कुंभ” को युवाओं में जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस अधीक्षक ने न्यायालय परिसर सुरक्षा का जायजा लिया:व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
    Next Article
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को बताया ऐतिहासिक:ग्रेटर नोएडा में प्रेस वार्ता, महिलाओं की भागीदारी पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment