Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को बताया ऐतिहासिक:ग्रेटर नोएडा में प्रेस वार्ता, महिलाओं की भागीदारी पर जोर

    4 hours ago

    2

    0

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में 'नारी शक्ति वंदन अभियान' के तहत एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिष्ठित महिलाओं ने देश में महिलाओं की बदलती भूमिका और उनके अधिकारों पर गहन विचार साझा किए। कार्यक्रम का उद्देश्य "सशक्त नारी, सशक्त भारत" के संकल्प को साकार करना था। इस प्रेस वार्ता में 1980 बैच की सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी निवेदिता पी. हरन, आइबीए एसोसिएशन की वाइस प्रेसिडेंट डॉ. खुशबू सिंह, प्रसिद्ध अधिवक्ता कविता नागर, लोकल कंप्लायंस कमेटी की सदस्य माला भंडारी और वेदिका फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. सपना शामिल थीं। सभी वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में अपनी योग्यता साबित कर रही हैं और समाज में उनकी भागीदारी लगातार बढ़ रही है। चर्चा का मुख्य केंद्र केंद्र सरकार द्वारा पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 रहा। यह अधिनियम जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधिवत रूप से लागू होगा। यह कानून संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की आवाज को नई मजबूती प्रदान करेगा। दादरी के एसडीएम अनुज नेहरा ने बताया कि इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को लोकसभा सहित देश की राजनीतिक व्यवस्था में 33 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बनेंगी। साथ ही, महिलाओं की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि यह पहल महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर लोकतंत्र को अधिक मजबूत और समावेशी बनाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU में ABVP और प्राक्टोरियल बोर्ड में बीच धक्का मुक्की:हस्ताक्षर अभियान रोकने पहुंचे थे सुरक्षाकर्मी, छात्र बोले- कुलपति करें कार्रवाई
    Next Article
    सहारनपुर नवादा रोड पर 2 करोड़ का नाला निर्माण शुरू:जलभराव की समस्या से मिलेगी स्थायी राहत, महापौर और नगर आयुक्त ने किया शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment