Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU में बदलेंगे रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक:23 मई को होगा इंटरव्यू,13 आवेदकों को किया गया शार्टलिस्ट

    2 hours ago

    1

    0

    बीएचयू में नए रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक का निर्णय 23 मई को होने की उम्मीद है। साक्षात्कार के लिए यह तिथि संभावित है। रिक्रूटमेंट सेल ने सभी आवेदकों में 18 नाम शार्टलिस्ट किए हैं। इसके अलावा 11 अन्य आवेदनों को योग्य पाया गया है हालांकि इन्हें अंतिम सूची में शामिल नहीं किया गया। इसी तरह परीक्षा नियंत्रक पद के लिए भी 13 अभ्यर्थियों के नाम अंतिम सूची में शामिल किए गए हैं। बीएचयू में रजिस्ट्रार जैसा महत्वपूर्ण पद लगभग पांच साल से प्रभारी के भरोसे ही चल रहा है। नए साल की शुरुआत में इस पदों पर स्थायी नियुक्तियां करने की पहल की गई। इसके अंतर्गत आवेदन और शाॉर्ट लिस्टिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 32 आवेदक अयोग्य मिले आरएसी ने कुलसचिव पद के लिए कुल 32 आवेदनों को अयोग्य पाया है। इनके पीछे अनुभव और प्रपत्रों की कमी का हवाला दिया गया है। योग्यता मानकों के आधार पर 11 से 14 अंक प्राप्त करने वाले 18 आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया गया है जबकि 5 से 10 अंक पाने वाले आवेदकों को योग्य मगर अंतिम सूची से बाहर रखा गया है। परीक्षा नियंत्रक पद के लिए 13 आवेदनों में 5 से 14 अंक पाने वालों को शामिल किया गया है। जबकि इस पद के लिए आए 16 अन्य आवदेनों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 334 वाहनों के काटे चालान:महराजगंज में चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया
    Next Article
    लखनऊ में खाली प्लाट में मिला युवक का शव:मृतक पर पीजीआई थाने में दर्ज है 7 मुकदमे; पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment