Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU में छात्र पर फायरिंग के बाद धरने पर छात्र:चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग, छात्र और सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

    12 hours ago

    1

    0

    काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में देर रात फायरिंग की घटना के बाद रविवार सुबह से छात्र बिरला चौराहे पर चीफ प्रॉक्टर की इस्तीफे की मांग के साथ धरना दे रहे हैं। प्रॉक्टर संदीप पोखरिया के ऊपर छात्रों का आरोप है कि उनके कार्यकाल में लगातार छात्रों के बदसलूकी और घटनाएं हो रही हैं। लेकिन किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था दें पाने में वो असमर्थ हैं। ऐसे में वो अपना इस्तीफे दे देंन। शनिवार रात हुए बवाल के बाद बीएचयू के सुरक्षा अधिकारी परमानंद सिंह ने एक अज्ञात के ऊपर धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और अव्यवस्था उत्पन्न करने की एफआईआर लंका थाने में दर्ज कराई है। वहीं पीड़ित छात्र रौशन कुमार की तहरीर पर भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चीफ प्रॉक्टर को हटाने के लिए धरना शनिवार देर रात हुई घटना से नाराज छात्र बिरला चौराहे पर दरी बिछाकर सुबह से धरना दे रहे हैं। छात्र ऋषि केशरी ने बताया - कल तीन लोग बाइक से नकाब पहनकर आये और छात्र को लक्ष्य करके गोली चलाई और हैदराबाद गेट की तरफ भाग गए। हमारी मांग है कि सुरक्षा की चूक पर चीफ प्रॉक्टर आएं और हम सभी की सुरक्षा की जिम्मेदारी लें। लेकिन वो छात्रों को ही दोषी मान रहे हैं। ऐसे में हमारी मांग है कि वो अपनी जिम्मेदारी लेते हुए वो सिटीफा दें और बताएं की उनसे यह कैम्पस नहीं सम्भल रहा है। छात्रों ने दर्ज कराई एफआईआर देर रात छात्र रौशन कुमार की तहरीर पर लंका पुलिस ने 5 नामजद पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। छात्र रौशन ने अपनी तहरीर में बताया - मै रात 9 बजे के बाद अपने साथी विशाल के साथ बिरला A के गेट के पास खड़ा था। उसी समय मोटर साईकिल से तीन व्यक्ति पीयूष कुमार तिवारी, ऋषभ और तपस आये और हमें जान से मारने की नियत से फायर झोक दिए। चार गोली चलाई गयी लेकिन मै बाल-बाल बच गया और छात्रावास में भागा। रौशन ने पुलिस को बताया यह कृत्य पूर्व में निष्कासित छात्र क्षितिज और अभिषेक उपाध्याय के कहने पर हुआ है। तहरीर पुलिस ने 5 नामजद पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा अधिकारी ने अज्ञात पर दर्ज कराई एफआईआर छात्रों के अलावा बीएचयू के सुरक्षा अधिकारी परमानंद सिंह ने भी तहरीर दी है। जिसपर लंका पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। परमांनद सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि - रात साढ़े 9 बजे अचानक बिरला A हास्टल के पास हल्ला हुआ तो हम लोग वहां पहुंचे। वहां 30-35 की संख्या में लड़के थे। जो हमारे पहुंचने पर उग्र है और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। हम सभी से धक्का-मुक्की की जिसपर विरोध किया तो वो आक्रोशित हो गए। प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम पहुंची तो उससे भी धक्का-मुक्की की गयी। इसके बाद रुइया छात्रावास के बाद सड़क जाम कर यातायात भी प्रभावित किया। इस तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। परिसर में बढ़ी चौकसी घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। मुख्य मार्गों और छात्रावासों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। वहीं छात्र दोषियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की ठोस व्यवस्था की मांग पर अड़े हुए हैं। फिलहाल, बीएचयू परिसर में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भगवान राम के जीवन से लेनी चाहिए प्रेरणा:जगद्गुरु रत्नेशप्रपन्नाचार्य बोले-राम का मानव रुप धारण करना मर्यादा और प्रेम का अवतरण था
    Next Article
    सहारनपुर में ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर:हादसे में उमरा करके लौट रहे डॉक्टर की मौत, एक बच्चे समेत सात लोग घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment