Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर:हादसे में उमरा करके लौट रहे डॉक्टर की मौत, एक बच्चे समेत सात लोग घायल

    14 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर साधारणसिर चौराहे के पास रात करीब दो बजे हुआ। मामला थाना नागल क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव पठलोकर निवासी डॉ.आबिद अली सऊदी अरब से उमरा कर लौटे थे। परिजन उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर कार से गांव वापस आ रहे थे। इसी दौरान उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और डॉ.आबिद अली की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों की हालत नाजुक हादसे में आदिल खान की दो पत्नियां सीमा खान और बुशरा खातून, आठ वर्षीय बेटा उमेर, देवबंद के खानकाह निवासी अब्दुल रहीम, नौगांव काशीपुर निवासी नौसाबा, तथा मृतक के दो साले फरीद और आदिल निवासी कम्बोह का पुल, थाना मंडी सहारनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही नागल पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक को चालक सहित कब्जे में ले लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उमरा से लौटते समय हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव पठलोकर में शोक की लहर है। रविवार सुबह जैसे ही हादसे की खबर गांव पहुंची, बड़ी संख्या में लोग मृतक के घर पहुंच गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU में छात्र पर फायरिंग के बाद धरने पर छात्र:चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग, छात्र और सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
    Next Article
    कॉन्स्टेबल से रिश्तेदार बनकर 15 हजार ठगे:बोला- बहुत ज्यादा जरूरत है, तुरंत ट्रांसफर कर दो; थोड़ी देर बाद साइबर ठगी का पता चला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment