Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU में फायरिंग के बाद छात्रों का प्रदर्शन:विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात

    1 hour ago

    1

    0

    बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के बिरला ए छात्रावास के छात्रों ने शनिवार देर शाम जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि छात्रावास के सामने अज्ञात युवकों ने चार राउंड फायरिंग की, जिससे परिसर में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में छात्र हॉस्टल के बाहर एकत्र हो गए और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रत्यक्षदर्शी छात्र रोशन मिश्रा ने बताया कि तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर छात्रावास के सामने पहुंचे और अचानक चार राउंड गोली चला दी। गोली चलने की आवाज से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना की आशंका को लेकर छात्रों ने लगभग 20 दिन पहले ही बीएचयू प्रशासन को लिखित सूचना दी थी, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। तैनात सुरक्षाकर्मी मौके से भाग गए छात्रों ने आरोप लगाया कि फायरिंग के समय तैनात सुरक्षाकर्मी मौके से भाग गए। इसको लेकर छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी कहासुनी भी हुई। आक्रोशित छात्रों ने विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। उनका कहना है कि परिसर में लगातार बाहरी तत्वों की आवाजाही हो रही है, जिससे छात्रों की सुरक्षा खतरे में है। तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात घटना की सूचना मिलते ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तीन थानों की पुलिस फोर्स भी तैनात की गई। पुलिस ने छात्रावास परिसर और आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी है तथा संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। सख्त कार्रवाई का आश्वासन विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से फिलहाल मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम मोदी की मेरठ रैली, एसपीजी ने संभाली सुरक्षा:जनसभा और नमो भारत कार्यक्रम का विस्तृत रिहर्सल हुआ
    Next Article
    लखनऊ में वोटर जागरूकता अभियान:बंगलाबाजार में आज ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्ते रहेंगे बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment