Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम मोदी की मेरठ रैली, एसपीजी ने संभाली सुरक्षा:जनसभा और नमो भारत कार्यक्रम का विस्तृत रिहर्सल हुआ

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार को प्रस्तावित जनसभा और नमो भारत कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मोहिउद्दीनपुर स्थित रैली स्थल पर भव्य मंच तैयार है। शनिवार को पूरे कार्यक्रम का विस्तृत रिहर्सल किया गया, जिसमें सुरक्षा व्यवस्थाओं की अंतिम समीक्षा की गई। रिहर्सल के दौरान प्रधानमंत्री के आगमन की पूरी रूपरेखा का अभ्यास किया गया। इसमें सवा 12 बजे शताब्दीनगर क्षेत्र के हेलीपैड पर आगमन, वहां से फ्लीट द्वारा स्टेशन पहुंचना, फिर ट्रेन से मेरठ साउथ स्टेशन तक की यात्रा और उसके बाद दिल्ली हाईवे होते हुए मोहिउद्दीनपुर रैली स्थल तक पहुंचने की प्रक्रिया शामिल थी। मंच संचालन से लेकर नमो भारत ट्रेन के मॉडल प्रतीक चिन्ह भेंट करने तक हर गतिविधि का पूर्वाभ्यास किया गया। सुरक्षा प्रबंधों की कमान विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) ने संभाली है। एसपीजी के डीजी आलोक शर्मा ने अपनी टीम के साथ दोनों स्टेशनों, हेलीपैड और रैली स्थल का निरीक्षण किया। एडीजी भानु भास्कर ने पुलिसकर्मियों को रविवार सुबह 8 बजे से अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात रहने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। ड्यूटी कार्ड गले में पहनना अनिवार्य किया गया है। रैली स्थल की पहली सुरक्षा परत एसपीजी के हवाले रहेगी। मंच के आसपास बनाए गए विश्राम कक्ष, हेलीपैड और प्रमुख मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मंडलायुक्त भानुचंद्र गोस्वामी, डीएम डॉ. वीके सिंह और एसएसपी अविनाश पांडेय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मौके पर मौजूद रहे। शहर के होटलों में बाहर से आए अधिकारियों को ठहराया गया है। प्रशासन ने जनता से अफवाहों से बचने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। मेरठ अब इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का साक्षी बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम मोदी मेट्रो में 19 लोगों संग करेंगे सफर:समाज के हर वर्ग की होगी भागीदारी, ट्रेन में एसपीजी कर्मी भी रहेंगे तैनात
    Next Article
    BHU में फायरिंग के बाद छात्रों का प्रदर्शन:विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment