Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU में सपा नेता ने जाति पूछकर छात्र को पीटा:पीड़ित की शिकायत पर FIR, पुलिस ने अरेस्ट किया

    6 hours ago

    1

    0

    काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में पढ़ने वाले एक छात्र ने गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्य आरक्षाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा है। मामले में मारपीट, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। अब जानिए क्या है मामला एमए हिंदी द्वितीय वर्ष के छात्र प्रशांत मिश्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि बुधवार को लगभग 11:45 बजे वह विभाग में क्लास अटेंड करने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान समाजवादी छात्र सभा के इकाई अध्यक्ष हिमांशु यादव ने उनसे नाम, जाति और कोर्स के बारे में पूछा। छात्र के अनुसार, जानकारी देने के बाद जब उन्होंने भी हिमांशु यादव से उनका कोर्स पूछा, तो आरोपी भड़क गए। शिकायत में आरोप है कि इसके बाद हिमांशु यादव ने सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज करते हुए छात्र को थप्पड़ मार दिया। इतना ही नहीं, जातिसूचक अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। यह पूरी घटना कथित रूप से विभाग में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड होने की बात कही गई है। लंका थाने में दर्ज हुआ मुकदमा छात्र की तरफ से प्रार्थना पत्र मिलने के बाद प्रोक्टोरियल विभाग ने उसे लंका थाना भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में प्रशांत मिश्रा की तहरीर पर हिमांशु यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2) 352 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस ने बताया है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में 12 बीघा गेहूं जलकर राख:तीन किसानों के खेत में लगी आग, स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू
    Next Article
    स्मार्ट मीटर, गैस मूल्य वृद्धि पर आंदोलन की चेतावनी:सुलतानपुर में कांग्रेस ने भेजा राष्ट्रपति को मांग पत्र, 10 दिन में मांगें पूरी न होने पर होगा प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment