Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 12 बीघा गेहूं जलकर राख:तीन किसानों के खेत में लगी आग, स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के पहली गांव में आज दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में लगभग 12 बीघा गेहूं का खेत जलकर राख हो गया।आग की चपेट में आने से पप्पू यादव, जमुना प्रसाद और प्रदीप यादव नामक किसानों के खेत प्रभावित हुए है। उनका करीब 12 बीघा गेहूं पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया है खेत में आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड टीम के देर से पहुंचने के कारण ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया है। घटना की जानकारी मिलने पर तरबगंज तहसील के राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। वे नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हैं। नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गेहूं का खेत धू-धू कर जलता हुआ दिखाई दे रहा है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां अगर मौके पर पहुंच जाती तो शायद किसानों का इतना नुकसान ना होता जितना नुकसान फायर ब्रिगेड की गाड़ियां ना पहुंचने से हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज से 42 दिन का मेगा रेल ब्लॉक:लखनऊ-कानपुर रूट प्रभावित,कई ट्रेनें निरस्त,शताब्दी-वंदे भारत का रूट बदला
    Next Article
    BHU में सपा नेता ने जाति पूछकर छात्र को पीटा:पीड़ित की शिकायत पर FIR, पुलिस ने अरेस्ट किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment