Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU में तीन दिवसीय विज्ञान महोत्सव का आगाज़:वाराणसी में ISRO के पूर्व चेयरमैन पद्मश्री एसएस किरण पहुंचे, कई जिलों के विद्यार्थी शामिल हुए

    3 hours ago

    2

    0

    BHU के स्वतंत्रता भवन में शुक्रवार से शुरू हुई तीन दिवसीय वार्षिक विज्ञान महोत्सव 'प्रज्ञान 2026' में कक्षा 6 से 12 तक के 1800 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह आयोजन वाराणसी और आसपास के जिलों सहित दूरस्थ क्षेत्रों की 100 से अधिक स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जहां उन्होंने नवीन विज्ञान मॉडल, पोस्टर, क्विज़ और प्रायोगिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया। आईआईटी-बीएचयू के रोबोटिक्स क्लब, एरो मॉडलिंग क्लब द्वारा संचालित विशेष विज्ञान वर्कशॉप और लाइव साइंस शो इस महोत्सव के प्रमुख आकर्षण होंगे । यह कार्यक्रम 'मेक इंडिया साइंटिफिक' नामक छात्र-नेतृत्व वाली शैक्षिक पहल ने आयोजित किया गया, जिसमें विज्ञान संस्थान, बीएचयू और आईआईटी-बीएचयू के 300 से अधिक विद्यार्थी शामिल हैं। चंद्रयान-3 की सफलता की सुनाई कहानी मुख्य अतिथि ISRO के पूर्व चेयरमैन पद्मश्री प्रो. एएस किरण कुमार रहे। उन्होंने भारत की अंतरिक्ष गतिविधियों की पूरी यात्रा, प्रसिद्ध भौतिकशास्त्री एवं खगोलशास्त्री प्रो. विक्रम साराभाई के दूरदर्शी विचारों तथा चंद्रयान-3 की सफलता की कहानी का वर्णन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपनी इंद्रियों का उपयोग कर इतिहास रचें, सही प्रश्न पूछें तथा प्रकृति से अवलोकन नोट करें। उन्होंने कहा, “मनुष्य वास्तविक बुद्धि संपन्न परिष्कृत रोबोट हैं और युवा छात्रों को अन्वेषक बनना चाहिए तथा विज्ञान व प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग कर राष्ट्र को आगे ले जाना चाहिए।” ‘सफलता का कोई शार्टकट नहीं’ विज्ञान संस्थान के संकाय प्रमुख प्रो. आरके श्रीवास्तव ने कहा, “यह विज्ञान महोत्सव वास्तव में बहुत खास है क्योंकि इसमें तीन पीढ़ियों का सहयोग है आज के समय में जेन ज़ी, जेन अल्फा के साथ जेन वाई द्वारा आयोजित है।” प्रो. मधु जी. टपडिया ने कहा, “सफलता के कोई शॉर्टकट नहीं हैं और सफलता प्राप्त करने के लिए बॉक्स के बाहर सोचना तथा सही प्रश्न मन में रखना आवश्यक है।” विज्ञान संस्थान, डॉ. अवनीश सिंह, प्रो. आरके सिंह, विभागाध्यक्ष, भौतिकी, प्रो. अभय कुमार सिंह, प्रो. सुरेंद्र प्रसाद, प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे, डॉ. प्रिंस राज, प्रो. अमित कुमार, डॉ. पुरबी सैकिया, डॉ. प्रशांत सिंह आदि रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में अंबेडकर जयंती को लेकर की तैयारी:BSP ऑफिस में पदाधिकारियों ने की बैठक, कार्यकर्ता 14 अप्रैल को लखनऊ जाएंगे
    Next Article
    गैर इरादतन हत्या में गुजैनी पुलिस की फाइनल रिपोर्ट खारिज:कानपुर में राजमिस्त्री की छत से गिरकर मौत हुई थी, दोबारा जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment