Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bihar Chief Secretary Pratyaya Amrit ने दिवाली-छठ से पहले वेतन भुगतान के दिए निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    पटना, सात नवंबर बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी सरकारी विभागों को दिवाली एवं छठ से पहले कर्मचारियों का लंबित वेतन जारी करने का निर्देश दिया और कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी कर्मचारी को वेतन मिलने में देरी नहीं होनी चाहिए। मुख्य सचिव ने विभागों को भुगतान में देरी नहीं करने की चेतावनी देते हुए बकाया राशि जारी करने के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा। शुक्रवार को सभी जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम) और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के साथ डिजिटल माध्यम से हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अमृत ने शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, गृह तथा राजस्व एवं भूमि सुधार समेत कई विभागों में वेतन भुगतान में हो रही देरी पर चिंता जताई।उन्होंने सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) और जिलाधिकारियों को लंबित वेतन का भुगतान जल्द सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए विभागों से जरूरत पड़ने पर शनिवार को भी कार्यालय खुले रखने को कहा गया है। अमृत ने कार्यसंस्कृति में सुधार की जरूरत पर भी जोर दिया।उन्होंने कहा कि व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त प्रयास किए जाने चाहिए। इस बीच, राज्य सरकार ने छठ महापर्व के अवसर पर 10 से 16 नवंबर तक पूरे बिहार में जागरूकता अभियान चलाने का भी फैसला किया है। इसके तहत पारंपरिक लोकगीतों, प्रचार ‘जिंगल’ और स्वागत द्वारों के माध्यम से महापर्व की भव्यता को दर्शाया जाएगा।अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों, हवाई अड्डों और पटना मेट्रो में छठ के पारंपरिक गीत और प्रचार जिंगल बजाए जाएंगे। इन स्थानों पर छठ महापर्व से संबंधित पोस्टर भी लगाए जाएंगे। सचिवालय के कार्यालयों में केंद्रीय उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से रोजाना दोपहर एक से दो बजे तक छठ गीत प्रसारित किए जाएंगे।वहीं, प्रमुख सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार जिंगल बजाए जाएंगे। सरकार सभी 18 सीमावर्ती जिलों के प्रवेश बिंदुओं और अन्य जिलों के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर आकर्षक छठ स्वागत द्वार भी बनाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ayodhya Deepotsav: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य, निकाली गई 21 झांकियां
    Next Article
    उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति Girdhari Lal Sahu झांसी से गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment