Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bihar Military Police जवान की Bodh Gaya में ट्रेनिंग के दौरान मौत, हार्ट अटैक की आशंका

    1 hour from now

    1

    0

    बिहार में गया जी जिले के बोधगया में सोमवार सुबह प्रशिक्षण सत्र के दौरान बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) के 27 वर्षीय एक जवान की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान खगड़िया निवासी निकेश कुमार के रूप में हुई है।बोधगया थाने के प्रभारी अरविंद कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे उस समय हुई, जब निकेश कुमार बोधगया स्थित बीएमपी शिविर में प्रशिक्षण ले रहे थे। अधिकारियों के अनुसार, प्रशिक्षण के दौरान जवान अचानक जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। साथी जवान उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कुमार ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया यह हृदयाघात का मामला प्रतीत होता है।’’ उन्होंने कहा कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। बीएमपी-3 के कमांडेंट उपेंद्र प्रसाद ने घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि निकेश कुमार के पहले से किसी बीमारी से पीड़ित होने की कोई जानकारी नहीं थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mangaluru में बार के पास तलवार लहराने के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार, CCTV में कैद हुई वारदात
    Next Article
    Delhi Weather: राजधानी में बारिश के बाद AQI 89 दर्ज, आईएमडी ने जारी किया Yellow Alert

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment