Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bihar News: नीतीश कुमार की सियासी विरासत अब बेटे Nishant के हाथ, JDU में हुई Grand Entry

    13 hours ago

    1

    0

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आधिकारिक तौर पर जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए हैं। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। निशांत ने अपने पिता के राज्यसभा जाने के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि वह इस निर्णय को पूरी तरह स्वीकार करते हैं।पिता के काम को आगे बढ़ाएंगे निशांतनिशांत कुमार ने पार्टी में अपनी भूमिका को लेकर कहा कि वह एक सक्रिय सदस्य के रूप में जेडीयू को मजबूती देंगे। उन्होंने गर्व से कहा कि नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के लिए जो विकास कार्य किए हैं, उन्हें वह घर-घर तक पहुँचाने का काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपना मनोबल ऊंचा रखें और नीतीश कुमार पर अपना भरोसा बनाए रखें। इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति दौरे पर नहीं टूटा कोई Protocol, Mamata बोलीं- 'BJP कर रही है देश के पद का अपमान'पार्टी में बढ़ेगी जिम्मेदारीनिशांत कुमार की इस एंट्री के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि पार्टी में उन्हें कोई बड़ा पद या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। सदस्यता लेने के बाद अब निशांत पूरे बिहार का दौरा करेंगे। नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए पर्चा दाखिल करने के बाद, कार्यकर्ताओं की मांग को देखते हुए निशांत को राजनीति में लाया गया है। इसे भी पढ़ें: Russian Oil पर US के 'इजाजत' वाले बयान पर भड़के Kamal Haasan, बोले- हम किसी से ऑर्डर नहीं लेतेडिप्टी सीएम बनने की चर्चासियासी गलियारों में इस बात की भी जोरदार चर्चा है कि निशांत कुमार को बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह कदम नीतीश कुमार की अनुपस्थिति में उनकी कमी को पूरा करने और निशांत को भविष्य की बड़ी राजनीतिक भूमिका के लिए तैयार करने के उद्देश्य से उठाया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Modi का Delhi को 33,500 करोड़ का तोहफा, नए Metro Corridors से बदलेगी राजधानी की तस्वीर
    Next Article
    बार-बार बेइज्जती के बाद भी बाज नहीं आ रहा पूर्व PAK क्रिकेटर मोहम्मद आमिर, फाइनल से पहले उगला टीम इंडिया पर जहर; फिर किया ये भविष्‍यवाणी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment