Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bihar Shocking News: पत्नी से कलह के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, शिव मंदिर जाकर काटा प्राइवेट पार्ट

    3 hours from now

    2

    0

    बिहार के रोहतास जिले के कुसडिहरा गांव से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर सुनने वाले व्यक्ति को चौंका दिया है। दरअसल, यहां एक 25 वर्षीय शादीशुदा युवक ने अपनी पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद आवेश में आकर ऐसा कदम खौफनाक उठा लिया, जिससे उसकी जान पर बन आई।गुस्से में उठाया खौफनाक कदममिली जानकारी के अनुसार, पत्नी से झगड़े के बाद युवक इतना गुस्से में था कि वह गांव के शिव मंदिर पहुंचा और वहां धारदार हथियार से अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया। युवक यहीं नहीं रुका, वह अपनी गर्दन पर भी वार करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मंदिर में मौजूद लोगों ने उसे देख लिया और शोर मचाते हुए उसे जैसे-तैसे रोका। ग्रामीणों ने तुरंत इस घटना की सूचना उसके परिजनों को दी।इलाज के लिए वाराणसी रेफरपरिजनों ने आनन-फानन में युवक को सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि युवक की स्थिति बेहद गंभीर थी। प्राथमिक उपचार और ट्रामा सेंटर में देखभाल के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर का कहना है कि इस कदम के पीछे गहरे मानसिक या मनोवैज्ञानिक कारण हो सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Bihar में NDA का शक्ति प्रदर्शन, 7 मई को Cabinet Expansion, PM Modi हो सकते हैं शामिलभविष्य में आएगी नपुंसकताडॉक्टरों के मुताबिक, युवक की जान तो बच जाएगी लेकिन वह अब कभी सामान्य जीवन नहीं जी पाएगा। सिविल सर्जन ने पुष्टि की है कि प्राइवेट पार्ट को पूरी तरह से काट देने के कारण युवक में अब नपुंसकता आ जाएगी और उसकी मर्दानगी खत्म हो चुकी है।पुलिस केस दर्ज नहींहैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी वारदात होने के बाद भी अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे मानसिक तनाव के एक बेहद खतरनाक परिणाम के रूप में देख रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    JDU का बड़ा दांव: लंबी ना-नुकुर के बाद माने Nishant Kumar, Bihar मंत्रिमंडल में होंगे शामिल
    Next Article
    जनता के फैसले का अपमान, इस्तीफा न देने पर BJP ने Mamata Banerjee को जमकर घेरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment