Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में विवाहिता का चारपाई पर मिला शव:शरीर पर चोट के निशान, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप, पति समेत 6 पर केस

    1 hour ago

    2

    0

    एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के यादव नगर मोहल्ले में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। महिला का शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मायके पक्ष का आरोप—दहेज के लिए हत्या मृतका साधना (20) के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाई सत्यवीर (निवासी नगला बली, फिरोजाबाद) के अनुसार शादी 25 अप्रैल 2025 को हुई थी। पति अतीत, ससुर केरन सिंह, सास, जेठ राजू, जेठानी अनीता उर्फ मटरू देवी सहित अन्य लोग 2 लाख नकद और सोने की चेन की मांग की। जिसको लेकर आए दिन मारपीट और प्रताड़ना करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी ने मिलकर साधना की पीट-पीटकर हत्या कर दी। फुफेरे भाई ने भी लगाए आरोप मृतका के फुफेरे भाई पवन ने बताया कि सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे, तो साधना का शव चारपाई पर पड़ा था। शरीर पर कई चोटों के निशान, कई जगह से खून निकल रहा था। पति समेत 6 पर FIR, आरोपी फरार मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए हैं। सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया- सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:सड़क पर उतरीं महिलाएं, कहा- भेदभावपूर्ण कार्रवाई की जा रही, बड़े लोगों पर कोई एक्शन नहीं
    Next Article
    मंत्री जितिन प्रसाद ने डेबर घाट पुल का किया निरीक्षण:लोगों ने की धीमी गति से काम करने की शिकायत, 299 करोड़ से बन रहा ब्रिज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment