Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 7 मई से शुरू होगी स्व-गणना:डीएम ने कहा-जनआंदोलन बनाएं अभियान; हर विभाग में बनेगा हेल्प डेस्क

    1 hour ago

    2

    0

    जनगणना-2027 के पहले चरण के तहत लखनऊ में 7 मई से स्व-गणना प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसे सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर सभी विभागों को व्यापक प्रचार-प्रसार और जनसहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट में हुई अहम बैठक, सभी विभागों को निर्देश डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिले के सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसमें अधिकतम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है। 7 मई सुबह 6 बजे से शुरू होगी स्व-गणना बैठक में बताया गया कि 7 मई 2026 को सुबह 6 बजे से नागरिक ऑनलाइन माध्यम से स्वयं अपनी जनगणना विवरणी भर सकेंगे। इसके लिए आईसी (इन्फॉर्मेशन कम्युनिकेशन) सामग्री सभी विभागों को उपलब्ध कराई जा रही है। हर विभाग में बनेगा हेल्प डेस्क जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी सरकारी कार्यालयों में स्व-गणना हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएं, ताकि आम नागरिकों को प्रक्रिया समझाने और उन्हें प्रोत्साहित करने में मदद मिल सके। कार्यालय आने वाले लोगों को भी स्व-गणना के लिए प्रेरित किया जाएगा। सोशल मीडिया और जनसहभागिता पर जोर डीएम ने स्पष्ट किया कि इस अभियान को जनआंदोलन बनाने के लिए सोशल मीडिया, जनप्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों की मदद ली जाए। अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। हर विभाग में प्रशिक्षण सत्र अनिवार्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विभागों में स्व-गणना से संबंधित प्रशिक्षण सत्र आयोजित करें। साथ ही नोडल अधिकारी नामित कर नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा सुनिश्चित करें। व्यापारिक और सामाजिक संगठनों को जोड़ा जाएगा बैठक में यह भी तय किया गया कि आईएमए, आईआईए, आरडब्ल्यूए, व्यापारिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा पुलिस, सेना और केंद्रीय सुरक्षा बलों के कार्यालयों में भी हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। जनभागीदारी से मिलेगी अभियान को सफलता जिलाधिकारी ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों चिकित्सक, अधिवक्ता, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता की भागीदारी से स्व-गणना अभियान को गति मिलेगी और इसे सफल बनाया जा सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में कृषि स्नातकों के लिए 'एग्रीजंक्शन' योजना:स्वरोजगार के लिए 30 मई तक करें आवेदन, महिलाओं को उम्र में 5 साल की छूट
    Next Article
    मेरठ में युवक का अपहरण:अस्पताल के सामने से बंधक बनाकर मारपीट, SSP से सुरक्षा की गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment