Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bihar: विजय कुमार चौधरी ने लिया फ्लड फाइटिंग का जायजा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

    8 hours ago

    1

    0

    माननीय उपमुख्य (जल संसाधन) मंत्री विजय कुमार चौधरी ने आज सिंचाई भवन स्थित जल संसाधन विभाग के कंट्रोल कमांड सेंटर (Control Command Centre) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुनपुन एवं दरधा नदियों के जलस्तर में वृद्धि, भागलपुर के खरीक प्रखंड में स्थित काजीकोरैया-राघोपुर बांध तथा कटाव प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे फ्लड फाइटिंग कार्यों की स्थिति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें: Bihar में शुरू हुआ 'आपके दरवाजे पर दवा' अभियान, 6 करोड़ लोगों की होगी Health Screeningराज्य के संवेदनशील एवं कटाव प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर चल रहे फ्लड फाइटिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पूरी तत्परता एवं मुस्तैदी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही, फ्लड फाइटिंग कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया, ताकि संभावित क्षति को समय रहते नियंत्रित किया जा सके और प्रभावित क्षेत्रों में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो। इसे भी पढ़ें: बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का परिसर, केंद्र सरकार ने दी मंजूरीउन्होंने विभाग के सचिव एवं अभियंताओं की पूरी टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी संबंधित अधिकारी क्षेत्र में चल रहे फ्लड फाइटिंग कार्यों पर लगातार नजर बनाए रखें तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कंट्रोल कमांड सेंटर के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति की नियमित निगरानी करने तथा स्थानीय स्तर से प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित संज्ञान लेने का भी निर्देश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Disha Salian Case Transfer: तकनीकी पहलुओं पर फंसा पेंच, CBI की एंट्री पर Maharashtra CM ने तोड़ी चुप्पी
    Next Article
    ED Raids: ड्रग तस्करी और Money Laundering मामले में केरल के कई ठिकानों पर तलाशी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment