Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bijapur में सुरक्षाबलों ने बरामद किए Maoists के 711 BGL शेल्स

    21 hours ago

    3

    0

    बीजापुर, पांच नवंबर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने बृहस्पतिवार को करेगुट्टा पहाड़ियों के पास माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए 711 बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (बीजीएल) गोले बरामद किए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने पर बीजापुर जिला पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 196वीं बटालियन और कोबरा बटालियन के एक संयुक्त दल को तलाशी अभियान पर भेजा गया था।उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान उसूर थाना क्षेत्र के ताड़ापाला गांव में सुरक्षा बलों के फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस के आसपास के जंगली इलाकों की तलाशी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने ताड़ापाला बेस से लगभग 1.5 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में करेगुट्टा पहाड़ियों के पास माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए 711 बीजीएल गोले बरामद किए। उन्होंने बताया कि बरामद किए गए गोलों को तय सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित रख लिया गया है।पुलिस ने आम लोगों को सलाह दी है कि वे फिलहाल करेगुट्टा और उसके आसपास की पहाड़ियों पर जाने से बचें, क्योंकि वहां बारूदी सुरंग या अन्य विस्फोटक सामग्री होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। अधिकारियों ने बताया कि एक अभियान के तहत इस इलाके में विस्फोटक हटाने का अभियान चलाया जाएगा। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित करेगुट्टा पहाड़ियों को माओवादी नेताओं के लिए एक सुरक्षित ठिकाना माना जाता था।पिछले साल अप्रैल-मई में, केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बलों ने इन पहाड़ियों के आसपास के घने जंगलों में 21 दिनों तक एक अभियान चलाया था, जिसमें कम से कम 31 माओवादी मारे गए थे। सुरक्षा बलों ने पिछले साल नवंबर में इस इलाके में एक नया शिविर भी स्थापित किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ayodhya Deepotsav में सजेगी विशेष प्रदर्शनी, दिखेगा Ram Mandir का 500 साल का सफर
    Next Article
    MCD के 2 इंजीनियर सस्पेंड, CM Rekha Gupta ने चावड़ी बाजार हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment