Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाइक सवार ने सो रहे स्ट्रीट डॉग को कुचला, VIDEO:सिर पर चढ़ाया पहिया, 10 मिनट तक तड़पकर तोड़ा दम, युवक की क्रूरता CCTV में कैद

    12 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में एक बाइक सवार ने देर रात सड़क किनारे सो रहे एक स्ट्रीट डॉग को कुचल दिया। वह अपनी मां के पास रोड के किनारे सो रहा था। तभी वहां से गुजर रहा बाइक सवार सिर पर पहिया चढ़ाते हुए निकल गया। जिससे उसका सिर फट गया। करीब 10 मिनट तक तड़पकर पिल्ले ने दम तोड़ दिया। सारी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। पास खड़ी पिल्ले की मां कभी बाइक की तरफ भागती तो कभी अपने बच्चे की तरफ दौड़कर आती। सबको भौंककर मदद के लिए बुलाती रही लेकिन कोई नहीं आया आखिरकार वह भी थककर अपने बच्चे के शव के पास बैठ गई। घटना मंडी थाना क्षेत्र के कमलनगर इलाके की है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक पर पहले भी कई कुत्तों को मारने का आरोप है। देखें 2 तस्वीरें… कमलनगर इलाके में एक स्ट्रीट डॉग सड़क किनारे आराम से सो रहा था। रात का समय था और सड़क पर ज्यादा आवाजाही नहीं थी। तभी एक बाइक सवार वहां से गुजरता हुआ आया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, बाइक सवार ने सीधे कुत्ते की ओर बाइक मोड़ दी और उसे कुचलते हुए निकल गया। टक्कर के बाद कुत्ता सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन आरोपी बिना रुके मौके से फरार हो गया। यह दृश्य देखकर आसपास के लोग सन्न रह गए। CCTV देख इलाके में बढ़ा गुस्सा घटना का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो देखने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, आरोपी पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है। इलाके के लोगों ने पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की क्रूरता पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत न कर सके। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… स्कूली बच्चियों से भरी रोडवेज बस पर पत्थरबाजी:उत्तराखंड में डर से चिल्लाईं छात्राएं- मम्मी बचाओ उत्तराखंड में चंपावत से हरिद्वार जा रही रोडवेज बस पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि स्कूली बच्चियां अपने घर जा रही हैं और बाइक सवार बदमाश लाठी लेकर उनका पीछा कर रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर पुलिस की 3 शातिर लुटेरों से मुठभेड़:दो के पैर में गोली मारी और तीसरे को दौड़ाकर दबोचा, तीनों ने सर्राफ को था लूटा
    Next Article
    गोरखपुर में तेज धूप- गर्म हवाओं से बढ़ी मुश्किलें:39 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, दिन चढ़ने के साथ और बढ़ेगी तपिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment