Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में तेज धूप- गर्म हवाओं से बढ़ी मुश्किलें:39 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, दिन चढ़ने के साथ और बढ़ेगी तपिश

    10 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सूरज निकलते ही धूप इतनी तेज हो गई कि लोगों को मई-जून जैसी गर्मी का एहसास होने लगा। सुबह के समय ही सड़कों पर निकलने वाले लोग धूप से बचने के उपाय करते नजर आए। आसमान पूरी तरह साफ रहने के कारण धूप लगातार तीखी बनी हुई है और इसका असर सीधे तौर पर लोगों की दिनचर्या पर पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तापमान में इस तेजी से बढ़ोतरी के चलते सुबह से ही गर्मी का असर महसूस होने लगा है और दोपहर तक इसके और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों को गर्मी से बचने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने पर मजबूर कर दिया है। तेज हवाएं भी दे रहीं गर्मी का अहसास दिन भर 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, लेकिन ये हवाएं ठंडक देने के बजाय गर्मी का अहसास करा रही हैं। गर्म हवाओं के चलते लोगों को लू जैसे हालात महसूस हो रहे हैं। तेज हवा के बावजूद वातावरण में उमस बनी हुई है, जिससे परेशानी और बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि घर से बाहर निकलते ही भीषण उमस और तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। धूप इतनी तीखी है कि त्वचा पर जलन महसूस हो रही है और थोड़ी देर बाहर रहने पर ही थकान होने लगती है। सुबह के समय ही हाल खराब हो जा रहा है, जिससे दिन भर की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। दोपहर में और कठिन होंगे हालात मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि दिन चढ़ने के साथ गर्मी और तपिश का असर और तेज हो जाएगा। दोपहर के समय हालात और ज्यादा कठिन हो सकते हैं। ऐसे में लोगों को बिना जरूरी काम के बाहर निकलने से बचने, सिर ढककर निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है। तेज गर्मी के कारण सुबह से ही बाजारों और सड़कों पर भीड़ अपेक्षाकृत कम देखने को मिली। लोग जरूरी काम निपटाकर जल्द से जल्द घर लौटने की कोशिश करते नजर आए। खासकर दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है असर डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की तेज गर्मी और उमस से लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। लू लगने, डिहाइड्रेशन और त्वचा संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को धूप से बचने, हल्का भोजन करने और अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक सवार ने सो रहे स्ट्रीट डॉग को कुचला, VIDEO:सिर पर चढ़ाया पहिया, 10 मिनट तक तड़पकर तोड़ा दम, युवक की क्रूरता CCTV में कैद
    Next Article
    मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान तय करेगा केस की दिशा:न्यूरोसर्जन पर छेड़छाड़ केस, जानकार बोले- मेडिकल रिपोर्ट का खास प्रभाव नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment