Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बृजभूषण शरण सिंह बोले- 200 दीजिए, बैरियर हट जाएगा:कहा- हमको तो दर्शन करने जाने देंगे सब लठ्ठ बजा देंगे, हमसे तो नाराज रहते हैं

    19 hours ago

    1

    0

    गोंडा की कैसरगंज लोकसभा सीट से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राम मंदिर आंदोलन और अयोध्या में लगाए गए बैरियरों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कटियार के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें कहा गया था कि राम मंदिर आंदोलन से जुड़े लोगों की उपेक्षा हो रही है। बृजभूषण ने कहा कि यह सवाल पूरी तरह सही है और मंदिर निर्माण के बाद सबसे ज्यादा परेशानी उन्हीं लोगों को झेलनी पड़ी, जिन्होंने आंदोलन में सबसे बड़ा योगदान दिया था। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में वर्तमान देवीपाटन मंडल, बस्ती, अयोध्या और बाराबंकी क्षेत्र के लोगों ने सबसे अधिक भागीदारी निभाई थी। इन इलाकों के लोगों ने आंदोलन को मजबूत करने के लिए धन, जनशक्ति और हर संभव सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि पहले हजारों श्रद्धालु नियमित रूप से अयोध्या जाकर नागेश्वर नाथ मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करते थे। कई लोग तो दर्शन किए बिना पानी तक नहीं पीते थे। लेकिन मंदिर बनने के बाद सुरक्षा और बैरियर व्यवस्था के कारण आम श्रद्धालुओं की पहुंच मुश्किल हो गई है। उनका कहना था कि जिन लोगों ने आंदोलन को मजबूत किया, वही आज सबसे अधिक उपेक्षा महसूस कर रहे हैं। बैरियरों ने बढ़ाई दूरी, चुनाव में भी दिखा असर पूर्व सांसद ने अयोध्या और आसपास के इलाकों में लगाए गए बैरियरों पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई रास्ते वर्षों तक बंद रखे गए। उन्होंने दावा किया कि आम लोगों को अयोध्या पहुंचने में अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ा। बृजभूषण ने कहा कि अयोध्या, अंबेडकरनगर, बस्ती और बाराबंकी जैसे क्षेत्रों में चुनावी नतीजों पर भी इसका असर दिखाई दिया। उनका कहना था कि जनता की नाराजगी का खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई जगहों पर बैरियर व्यवस्था को लेकर लोगों में असंतोष रहा और इसे लेकर लगातार शिकायतें मिलती रहीं। मैं खुद अभी तक राम मंदिर दर्शन नहीं गया बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वह स्वयं अभी तक राम मंदिर के दर्शन करने नहीं गए हैं। उन्होंने कहा कि जब आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ नेता विनय कटियार को भी दर्शन के दौरान पहचान और पास संबंधी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है, तो आम लोगों की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मंदिर आंदोलन से जुड़े लोगों की भावनाओं को समझना जरूरी है और श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए अधिक सहज और सरल व्यवस्था मिलनी चाहिए। धमकी पर बोले- रोज मिलती हैं ऐसी बातें, मैं डरने वाला नहीं हाल के दिनों में मिली कथित धमकियों पर प्रतिक्रिया देते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वह इसे गंभीरता से नहीं लेते। उनके अनुसार, इस तरह की धमकियां अक्सर मिलती रहती हैं और संभव है कि किसी सिरफिरे व्यक्ति ने ऐसा किया हो। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहते हुए इस प्रकार की बातें नई नहीं हैं और वह ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। फिलहाल उनका ध्यान जनता के मुद्दों को उठाने और अपनी बात रखने पर है। राम मंदिर आंदोलन, श्रद्धालुओं की पहुंच और चुनावी राजनीति को लेकर दिए गए बृजभूषण शरण सिंह के इस बयान ने एक बार फिर अयोध्या की व्यवस्थाओं और आंदोलन से जुड़े लोगों की भूमिका पर नई बहस छेड़ दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री राजभर, निषाद, अनुप्रिया की पार्टियां बेच रहीं टिकट:यूपी में विधायक टिकट का रेट 2 से 8 करोड़, देखिए ऑन कैमरा डील
    Next Article
    पवन सिंह-रवि किशन के ठुमके पर फैंस बेकाबू, VIDEO:पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां; लोगों के सिर फटे, 200 से ज्यादा कुर्सियां टूटीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment