Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजली बिल राहत योजना खत्म, 2.65 लाख उपभोक्ताओं पर कार्रवाई:पंजीकरण न कराने वालों के कनेक्शन काटेगा विद्युत विभाग

    2 hours ago

    1

    0

    सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल से राहत देने के लिए चलाई गई 'बिजली बिल राहत योजना' की अवधि समाप्त हो गई है। योजना खत्म होते ही विद्युत विभाग ने उन उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है, जिन्होंने इसमें पंजीकरण नहीं कराया था। जिले के 2,65,838 उपभोक्ताओं के कनेक्शन अब काटे जाएंगे, जिसके लिए विभाग ने एक व्यापक अभियान शुरू किया है। जिले में कुल 4,03,735 चिन्हित लाभार्थियों में से केवल 1,35,371 उपभोक्ताओं ने ही इस महत्वाकांक्षी योजना में रुचि दिखाई और पंजीकरण कराया। शेष 2,65,838 उपभोक्ताओं ने इस छूट का लाभ नहीं लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि इन बकायेदारों में से 1,70,320 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद से आज तक विभाग को एक रुपया भी जमा नहीं किया है। यह योजना तीन चरणों में संचालित की गई थी, जिसके तहत कुल 194.49 करोड़ रुपये की धनराशि जमा हुई। उपभोक्ताओं को कुल 262.95 करोड़ रुपये की छूट मिली, जिसमें 208.58 करोड़ रुपये का सरचार्ज माफ किया गया और मूलधन में 54.37 करोड़ रुपये की छूट दी गई। अधीक्षण अभियंता सर्किल प्रथम, मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि बिजली बिल माफी योजना समाप्त हो चुकी है। उन्होंने पुष्टि की कि योजना से न जुड़ने वाले 2,65,838 बकायेदारों के खिलाफ कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। साथ ही, जो कनेक्शन 'नॉट ट्रेसेबल' या डुप्लीकेट पाए गए हैं, उन्हें सिस्टम से हटाया जा रहा है। अब तक 8,655 ऐसे कनेक्शन पोर्टल से हटाए जा चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पलिया में बाढ़ पीड़ितों को नोट बांटने का कार्टून वायरल:सपा नेता ने साझा किया, भाजपा विधायक पर तंज के आरोप
    Next Article
    सीसामऊ पुलिस ने दीनू गैंग के मेंबर को किया अरेस्ट:अवैध वसूली के मामले में फरार चल रहा था, 25 हजार का इनाम था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment