Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पलिया में बाढ़ पीड़ितों को नोट बांटने का कार्टून वायरल:सपा नेता ने साझा किया, भाजपा विधायक पर तंज के आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के पलिया विधानसभा क्षेत्र में एक वायरल कार्टून ने सियासी गर्मी बढ़ा दी है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख और सपा नेता प्रीतइंदर सिंह कक्कू द्वारा साझा किए गए इस कार्टून को लेकर भाजपा और सपा के बीच बयानबाजी शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल कार्टून में सूट-बूट पहने एक मोटे व्यक्ति को बाढ़ प्रभावित इलाके में फंसे लोगों को नोट बांटते हुए दिखाया गया है। पीछे की पृष्ठभूमि में जेसीबी मशीन से खनन का दृश्य भी दर्शाया गया है। भाजपा विधायक पर तंज का आरोप राजनीतिक गलियारों में इस कार्टून को पलिया से भाजपा विधायक रोमी साहनी पर तंज के रूप में देखा जा रहा है। विधायक साहनी अक्सर जरूरतमंद लोगों को आर्थिक मदद देने के लिए चर्चा में रहते हैं और समर्थक इसे जनसेवा बताते हैं। कार्टून के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि एक ओर लोग आपदा से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नोटों के सहारे मदद की राजनीति हो रही है। सपा नेता का बयान: सिस्टम पर सवाल सपा नेता प्रीतइंदर सिंह कक्कू ने कहा कि भाजपा सरकार में सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया है और आम आदमी परेशान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्टून के माध्यम से उन्होंने व्यवस्था पर सवाल उठाया है, किसी व्यक्ति विशेष पर नहीं। उनका कहना था कि अगर कोई इसे खुद पर लागू समझता है, तो यह उनकी जिम्मेदारी नहीं। भाजपा विधायक ने जताई नाराजगी वहीं भाजपा विधायक रोमी साहनी ने कहा कि गरीबों की मदद करने के लिए बड़ा दिल चाहिए होता है। बच्चों की फीस, गरीबों का इलाज और बेटियों की शादी में मदद करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद का मजाक उड़ाना बेहद शर्मनाक है और विपक्षी इसे राजनीतिक नफे-लाभ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। जेसीबी और खनन दृश्य भी बना चर्चा का विषय कार्टून में दिख रही जेसीबी मशीन और खनन का दृश्य भी राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है। भाजपा समर्थक इसे जनसेवा को बदनाम करने की कोशिश मान रहे हैं, जबकि विपक्षी इसे राजनीतिक व्यंग्य बता रहे हैं। चुनावी माहौल में बढ़ा राजनीतिक कटाक्ष राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया पर इस तरह के व्यंग्य और राजनीतिक कटाक्षों का दौर तेज हो गया है। फिलहाल यह कार्टून पलिया क्षेत्र में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में युवक दुकान की छत पर चढ़ा:नीचे खड़े लोगों पर पथराव, पुलिस ने हिरासत में लिया
    Next Article
    बिजली बिल राहत योजना खत्म, 2.65 लाख उपभोक्ताओं पर कार्रवाई:पंजीकरण न कराने वालों के कनेक्शन काटेगा विद्युत विभाग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment