Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजली कर्मचारी 10 मार्च को करेंगे प्रदर्शन:इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 का विरोध, हड़ताल की दी चेतावनी

    23 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के विरोध में 10 मार्च को बिजली कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करेंगे। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि बिल को लोकसभा में प्रस्तुत करने की कोशिश के खिलाफ लगभग 27 लाख बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर और इंजीनियर अपने-अपने कार्यस्थलों से बाहर आकर विरोध दर्ज कराएंगे। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में बिजलीघर और विभागीय कार्यालयों के बाहर कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस बिल को संसद में पारित कराने का प्रयास करती है तो बिजली कर्मी राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे। दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन संघर्ष समिति के अनुसार नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लाइज एंड इंजीनियर्स के आह्वान पर 10 मार्च को दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों को आमंत्रित किया गया है, जहां उन्हें इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 के प्रावधानों और उसके संभावित प्रभावों के बारे में अवगत कराया जाएगा। बिजली दर बढ़ने की आशंका जताई संघर्ष समिति का कहना है कि प्रस्तावित बिल में क्रॉस सब्सिडी और सब्सिडी समाप्त करने जैसे प्रावधान शामिल हैं, जिससे किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं और गरीब वर्ग के लिए बिजली महंगी होने की आशंका है। पदाधिकारियों का आरोप है कि यह बिल उपभोक्ता, कर्मचारी और किसान विरोधी है। निजीकरण के विरोध में आंदोलन जारी उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस बिल के माध्यम से बिजली क्षेत्र के निजीकरण का रास्ता तैयार करना चाहती है, जिसका बिजली कर्मचारी लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। समिति के अनुसार प्रदेश के बिजली कर्मचारी निजीकरण के विरोध में पिछले 467 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं और विभिन्न परियोजनाओं व जनपदों में लगातार प्रदर्शन जारी है। लखनऊ में पारेषण भवन पर भी होगा प्रदर्शन संघर्ष समिति ने बताया कि 10 मार्च को राजधानी लखनऊ में अपराह्न एक बजे पारेषण भवन पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसमें लखनऊ के विभिन्न कार्यालयों के बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर और इंजीनियर बड़ी संख्या में शामिल होंगे। समिति ने प्रदेश के सभी बिजली कर्मियों से प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'दुश्मन को फायदा...', रूसी तेल पर भारत को रियायत, ट्रंप के फैसले पर US में बवाल!
    Next Article
    गोरखपुर में रमजान का 19वां रोजा हुआ पूरा:मंगलवार शाम से शुरू होगा आखिरी अशरा, मस्जिदों में होगा एतिकाफ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment